बॉलीवुड

रेस्टोरेंट में प्रियंका चोपड़ा को देख, अक्षय कुमार ने किया ये काम… ट्विंकल भी थी साथ में मौजूद

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में एक ही रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे और इन दोनों ने एक दूसरे को इस दौरान अनदेखा करने की खूब कोशिश की। बताया जा रहा है कि मुंंबई के एक होटल में प्रियंका रात को खाना खाने पहुंची और प्रियंका के आने के 10 मिनट बाद अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी के साथ इसी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे। हालांकि रेस्टोरेंट में पहुंचते ही अक्षय को पता चल गया कि प्रियंका भी इसी होटल में मौजूद है। जिसके चलते अक्षय ने अपने और अपनी पत्नी के लिए होटल वालों से एक कोने में सीट देने को कहा।

करीब दो घंट तक रहे होटल में

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक प्रियंका इस रेस्टोरेंट में रात को करीब 9 बजकर 10 मिनट में पर पहुंची थी और ठीक दस मिनट बाद यानी 9.20 पर अक्षय कुमार भी इसी रेस्टोरेंट में पहुंचे। इस रेस्टोरेंट में अक्षय अपने पत्नी ट्विंकल के साथ आए थे और इन्हें जैसे पता चला कि इस रेस्टोरेंट में प्रियंका भी हैं तो इन्होंने रेस्टोरेंट के मैनेजर से खुद के लिए एक कोने में सीट मांग ली। ताकि इनका सामना प्रियंका से ना हों। इस रेस्टोरेंट में प्रियंका ने करीब दो घंटे का समय बिताया और फिर वहां से चले गई। हालांकि प्रियंका इस रेस्टोरेंट में किसके साथ आई थी इसके बारे में जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि प्रियंका और अक्षय कुमार ने एक साथ अंदाज, वक्त, ऐतराज और  मुझसे शादी करोगी जैसी कई फिल्मों में काम किया है और इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। ऐतराज फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों के बीच में काफी नजदीकियां आ गई थी और इनकी इन नजदीकियों से अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल काफी परेशान रहने लग गई थी। इन दोनों का एक साथ बार बार काम करना ट्विंकल को पसंद नहीं आए और ट्विंकल के कहने पर अक्षय ने प्रियंका के साथ फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

अक्षय थे प्रियंका के पसंदीदा कलाकार

इन दोनों ने एक साथ काम करते हुए एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि कभी भी इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की बात औपचारिक रूप से नहीं कबूली थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जब फिल्म जगत में कदम रखा था तो उन्होंने ये बताया था कि वो अक्षय की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्होंने अपने कमरे में अक्षय के खूब सारे पोस्टर लगा रखे थे।

अक्षय से अलग होने के बाद प्रियंका ने शाहिद कपूर और शाहरुख खान को डेट किया था। लेकिन गौरी खान के कहने पर शाहरूख खान ने प्रियंका से दूरी बना ली थी और इनके साथ काम करना भी बंद कर दिया था। इतने सारे एक्टर के साथ नाम जुड़ने के बाद प्रियंका कई सालों तक सिंगल रही थी और अब इन्होंने हाल ही मे निक जोनस से शादी कर ली है, जो कि इनसे आयु में करीब 10 साल छोटे हैं। ये निक के साथ अमेरिका में ही रहती हैं और बीच बीच में मुंबई आती रहती हैं।

Back to top button