राशिफल

Rashifal: 3 शुभ योगों से होगा मंगलवार का सूर्योदय, इन 5 राशियों के घर आएंगी ढ़ेर सारी खुशियां

आज सर्वार्थ सिद्धि, अमृत व वृद्धि नाम के तीन बहुत शुभ योग बनने जा रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 12 March 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि की व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं। किसी मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। जॉब में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। मामूली बात पर वाद विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ वक्त व्यतीत होगा। परिश्रम और योजना के माध्यम से सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है। हनुमानजी की कृपा से बिगड़े रुके काम तेजी से बनेगे। हर जगह आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आपके रिश्तों में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज वाणी पर संयम रखना अतिआवश्यक है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। यह दिन छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांस व मनोरंजन में समय बीतेगा, आप एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं। हनुमान जी की पूजा करना आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा तथा आपके जीवन पर हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी लेकिन आपके बच्चे घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल कायम कर सकते हैं। लाभ के मौका टलेंगे। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। भय रहेगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा कामयाब रहेगी। शेयर बाजार में काम करने वाले लोगों को धन लाभ हो सकते हैं तथा व्यापार करने वाले लोग अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी बड़ी दिक्कत का समाधान होगा। भाग्य का साथ रहेगा। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। अगर आप लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वो आज आ सकते हैं। वाद विवाद से बचें। सहयोगियों की समस्या को धैर्य से निपटाने का प्रयास करे। इस दिन आप हनुमान जी के मंदिर का दर्शन करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिजनों का सहयोग मिलेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें। आपको अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यावसायिक रूप से भी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह चरण जल्द ही बीत जाएगा। नए बिजनेस की शुरूआत के लिए यह दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। अपनी बोली में मधुरता रखें और दिमाग को शांत रखें। कर्ज लेने से बचें। मधुमेह के रोगियों को आज विशेष सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। आज का दिन आपको अच्छी खबर देेेकर जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको अपने कार्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। व्यवसायी अन्य उज्ज्वल योजनाओं के साथ आगे के निवेश की योजना भी बनाएंगे। कारोबार से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती हैं। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार की एक बुजुर्ग सलाह सौभाग्य और समृद्धि लाएगी। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि के लिए समय अनुकूल हैं थोड़ी सी मेहनत से पूरा फल मिलने की संभावना हैं। परिवारजनों का आपको सहयोग मिलेगा। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक हैं अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय और कष्ट रहित बीतेगा। आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप दूसरों के मामलों में दखल ना दें। सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। किसी करीबी से सलाह लेकर काम करना बेहतर रहेगा। जिंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। पैसा कमाने का प्रयास में सफलता मिल सकती है। कोई पार्ट-टाइम कार्य भी आप व्यक्तियों को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज तांबे की कोई वस्तु खरीदना लाभदायक रहेगा। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। हनुमानजी की कृपा से आज आपको अपार सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें लेकिन रोमांटिक लक्ष्य भी बनाएं।

आपने Rashifal 12 March 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 March 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 March 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : होली पर करें काली हल्दी के ये चमत्कारी टोटके जो बदल देंगे आपकी किस्मत

Back to top button