अध्यात्म

जीवन में सफलता और शांति पाने हेतु जरूर करें ये 6 काम

हिंदू धर्म में गरुड़ जी को भगवान विष्णु जी का वाहन बताया गाया है। इनके पिता का नाम कश्यप ऋषि हैं और मां का नाम विनता है। हमारे धर्म में गरुड़ को पक्षियों का राजा माना गया है जो कि सभी पक्षियों से काफी तेज उड़ते हैं। हमारे शास्त्रों में गरुड़ पुराण है और इस पुराण में ऐसे उपायों का जिक्र किया गया है जिनको करने से जीवन में सफलता हासिल होती है।

क्या लिखा गया है गरुड़ पुराण में

गरुड़ पुराण में लिखे गए एक श्लोक के मुताबिक जो भी व्यक्ति नीचे बताई गई छह चीजों की पूजा करता है उनको सफलता, शांति मिलती है और उनके जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर हो जाती है।

गरुड़ पुराण में लिखा गया श्लोक-

विष्णुरेकादशी गंगा तुलसीविप्रधेवन:।
असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी।।

इस श्लोक में जिन 6 चीजों की पूजा का जिक्रा किया गया है वो भगवान विष्णु, गाय, तुलसी ,गंगा नदी,पंडित और एकादशी व्रत हैं और इस श्लोक के अनुसार इन चीजों की पूजा और सेवा कर आप अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

भगवान विष्णु

भगवान विष्णु ने इस दुनिया में कई बार कई अवतारों में जन्म लिया है और लोगों द्वारा भगवान विष्णु के हर अवतार की पूजा की जाती है। विष्णु भगवान की सुबह और शाम के समय  पूजा आवश्यक करनी चाहिए। सदा भगवान विष्णु का नाम लेने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में केवल सफलता ही हाथ लगती है। इसलिए आप रोज सुबह उठकर विष्णु भगवान का नाम लें और इनकी पूजा और अर्चना सही तरह से करें।

गाय


गाय की पूजा करने का मतलब होता है कि आप एक साथ हमारे सभी देवी देवताओं की पूजा कर लेते हैं। गाय की सेवा करना काफी फलदायक होता है और जो लोग गाय की सेवा करते हैं उनको उनके द्वारा किए गए सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। गरुड़ पुराण में साफ तौर पर लिखा गया है कि जिन लोगों को भी अपने जीवन में कामयाबी चाहिए को गाय की सेवा और इनकी पूजा किए करें।

एकादशी व्रत

हर साल कई तरह की एकादशी आती हैं और एकादशी के दौरान व्रत रखना काफी उत्तम माना गया है। एकादशी के व्रत को करने से जीवन में आने वाली सभी कठनाई आसानी से दूर किया जा सकता है। एकादशी व्रत को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

तुलसी


तुलसी का पौधा काफी शुभ होता है और इस पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। हमारे पुराण में लिखा गया है कि घर के अंगन में ये पौधा होने से घर हमेशा पवित्र रहता है और इस पौधे की रोज पूजा की जानी चाहिए। तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल भगवान विष्णु की पूजा के दौरान भी किया जाता है।

पंडित

पंडित की सेवा करने से और उनको खाना खिलाना काफी पुण्य का काम माना गया है। कहा जाता है कि आप अपने घर से कभी भी किसी पंडित को खाली हाथ ना भेजें। पंडित की सेवा करने से आपको उनका आर्शीवाद मिलता है और आपके ऊपर आने वाली सभी मुसीबतें दूर हो जाती हैं।

 गंगा नदी

हर साल करोड़ की संख्या में लोग गंगा नदी की डूबकी लगा कर अपने पापों से निजात पाते हैं। ये नदी सबसे पवित्र नदी है और गंगा नदी की पूजा हर शाम को इस नदी के घाटों पर की जाती है। कहा जाता है कि गंगा नदी की पूजा करने से इंसान को जीवन में अपार सफलता मिलती है।

Back to top button