दिलचस्प

गुमशुदा ब्याएफ्रेड को ढूंढने के लिए लड़की ने किया ऐसा काम जानकर हो जाएंगे हैरान

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: इश्क और जंग में सब जायज है, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। जब कोई प्यार में होता है तो उसे सिर्फ एक बात की ही परवाह होती है कि वो अपने प्यार को कैसे पा सके। वो ऐसा क्या करें कि वो जिसको सबसे ज्यादा प्यार करता है वो शख्स उससे कभी दूर ना हो, और उसको पाने के  लिए वो किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहता है। कभी-कभी प्यार को पाने के लिए कुछ लोग ऐसा कुछ कर देते हैं कि आप उसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। आज हम आपको ऐसी ही एक लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक लड़की ने अपने प्यार को पाने के लिए ऐसा कदम उठा दिया जिसे जानकर हर शख्स हैरान रह जाएगा।

हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश की रहने वाली एक लड़की की, जिसने अपने ब्याएफ्रेंड से शादी करने के लिए जानवेला कदम उठा लिया। 21 साल की लड़की ने अपने लवर से शादी करने की ऐसी जिद ठानी की उसकी जिद और पागलपन के सभी को हैरान कर दिया। दरअसल उस लड़की का ब्याएफ्रेंड बीते एक हफ्ते से लापता था। लड़के का कोई भी पता नहीं लग रहा था जिस वजह से उस लड़की ने मोबाइल टावर पर चढ़कर अपना प्यार जताने का फैसलला किया। उस लड़की ने पुलिस को खबर दी की वो जल्द से जल्द उसके ब्याएफ्रेंड का पता लगाए और उनकी शादी करवाएं।

ये पूरा मामला आंध्र प्रदेश के वारंगल का है। जहां एक लड़का-लड़की आपस में प्यार करते थे, लेकिन लड़के वालों ने उसकी शादी कहीं और फिक्स कर दी, लड़की को जब इस बात का पता लगा तो उसने अपने ब्याएफ्रेंड से बात करने की कोशिश की लेकिन लड़का एक हफ्ते से लापता था। उसका कुछ भी पता नहीं लग रहा था। जब लड़की किसी भी तरह से अपने ब्याएफ्रेंड से बात करने में असफल रही तो उसने यद जानवेला कदम उठाया और वो मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसका कहना था की अगर उस लड़के से उसकी शादी नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी।

लोगों को जब इस बात का पता लगा तो गांव वालों के साथ स्टूडेंट यूनियल की कुछ औरतें उस टावर के पास पहुंची तो और लड़की से नीचे उतरने की बात कही। यह बात जब पुलिस को पता लगी थी, तब कड़ी मशक्कत के बाद उस लड़की को नीचे उतारा गया। बताया जाता है कि पुलिस ने उसके ब्याएफ्रेंड का पता लगा लिया था जिसके बाद ही लड़की नीचे उतरने को राजी हुई।

बता दें कि उस लड़की के सपोर्ट में स्टूडेंट यूनियन और महिला संगठन के सदस्य भी आ गए और दोनों के परिवार वालों से उनकी शादी कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। लोगों द्वारा दबाव डालने और पुलिस के काफी समझाने के बाद दोनों के परिवार वालें उनकी शादी के लिए मान गए। बताया जाता है कि पुलिस स्टेशन के बाहर ही दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी वहां पर मौजूद थे।

Back to top button