अध्यात्म

अगर इस तरफ झुकता है आपका अंगूठा तो नहीं होती है पैसों की बचत

हाथों की रेखाएं हमारे जीवन के बारे में कई कुछ बता देती हैं और इन रेखाओं के आकर को देखकर ही हस्‍तरेखा विशेषज्ञ आपके जीवन के बारे में अनुमान लगा लेते हैं। इसी तरह से आपके अंगूठे के जरिए भी आपकी किस्मत के बारे में बताया जा सकता है। दरअसल अंगूठा किस दिशा में झुकता है उसको देखकर ये पता चल जाता है कि उस व्यक्ति के जीवन में धन होगा की नहीं।

अगर नीचे की और झुकता है अंगूठे

आप अपने अंगूठे को एकदम ऊपर कर लें और अगर आपका अंगूठा नीचे की और यानी जमीन की तरफ झुकता है तो इसका मतलब होता ही कि आपके जीवन में धन की कमी रहेगी। आप कितनी भी मेहनत कर लें आपको धन की अधिक प्राप्ति नहीं होगी।

अगर सीधा रहे अंगूठा

अगर आपका अंगूठा एकदम सीधा रहता है तो इसका मतलब है कि आप सोच समझकर पैसे खर्च करने वाले व्यक्ति हैं और आप कभी भी किसी तरह का फालतू खर्चा नहीं करते हैं। अंगूठे का एकदम सीधा रहना ये दर्शाता है कि आप अपने जीवन में खूब पैसों की बचत करते हैं।

अगर पीछे की और झूके अंगूठा


अगर आपका अंगूठा पीछे की और झूकता है तो आपके जीवन में कभी भी पैसों की कोई दिक्कत नहीं आएगी और लक्ष्मी मां सदा आपके साथ रहेंगी। हालांकि जिन लोगों का अंगूठा पीछे की और झूकता है उन लोगों को अपने जीवन में अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

क्या कहती हैं हाथों की रेखा

जिस तरह से आपके अंगूठे के जरिए ये पता लगाया जा सकता है कि आपका जीवन कैसे कटने वाला है। उसी तरह से हाथ की रेखाएं भी आपके जीवन के बारे में काफी कुछ चीजे बता देती हैं।

अगर हो रेखाओं का जाल

आपके हाथ पर अगर रेखाओं का जाल हो और आपकी ये रेखाएं एक दूसरे को काट रही हों तो इसका ये मतलब होता की आपकी जिंदगी काफी संघर्ष भरी रहती है। वहीं अगर रेखाओं का जाल हो मगर ये रेखाएं एक दूसरे को नहीं काट रही हों तो ये शुभ मानी जाती है और जिस भी व्यक्ति के हाथ में इस तरह की रेखा होती हैं वो काफी कामयाब होता है।

हाथों पर मौजूद पर्वत

हर किसी व्यक्ति के हाथ पर तीन पर्वत बनें होते हैं जो कि शुक्र, बृहस्पति और सूर्य होता है। इन पर्वत के आकार से भी लोगों का भविष्य बताया जा सकता है। अगर ये पर्वत आपके हाथ में सही से और साफ तरह से बनें हों तो इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है और आप अमीर व्यक्ति की तरह जीवन बीताते हैं।

पर्वत के आकर का मतलब

अगर आपके हाथ में शुक्र पर्वत सही से नहीं बना हुआ है तो इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में पैसे तो आते हैं मगर वो जल्द ही खर्च हो जाते हैं। इसी तरह से अगर जिस व्यक्ति के हाथ में बृहस्पति पर्वत सही से नहीं दिखाता है वो उस व्यक्ति के जीवन में खूब परेशानी आती हैं। वहीं जिन लोगों के हाथों पर सूर्य पर्वत का आकर सही से नहीं होता है उन्हें सेहत से जुड़ी तकलीफ रहती है.

Back to top button