बॉलीवुड

साथ निभाया साथिया ऐक्ट्रेस लवी की शादी की अनसीन तस्वीरें, लग रही बेहद खूबसूरत

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: हम आपको हमेशा ही टीवी जगत से जुड़ी हुई हर तरह की जानकारी देते रहते हैं। हमने आपको बताया था कि साथ निभाना साथिया की ऐक्ट्रेस लवी सासन ने 10 फरवरी को अपने ब्याएफ्रेंड से शादी कर ली। लवी की शादी अमृतसर के एक गुरूद्वारे से हुई। लवी की शादी बंगलुरु के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से हुई है। हालांकि उनकी शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए। दोनों ने पिछले साल मार्च में सगाई की थी। बता दें कि लवी की शादी भी दो रिति-रिवीजों से होगी। जिसमें से पंजाबी स्टाइल में उनकी शादी अमृतसर में हुई और साउथ इंडियन रिवाज से उनकी शादी बैंगलुरू से हुई।

लवी अपनी शादी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, लेकिन अब लवी ने अपनी शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। लवी ने अपनी शादी में बहुत प्याकी लग रही थी। लवी ने अपनी शादी में पिंक लहंगे के साथ एमराल्ड और कुंदन ज्वैलरी पहनी है। वहीं कौशिक ने व्हाइट शेरवानी और पगड़ी पहनी है।

लवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और कौशिक की मुलाकात एक वाट्सऐप ग्रुप पर हुई थी। जब दोनों की बात हुई तो कौशिक को नहीं पता था कि लवी एक टीवी ऐक्ट्रेस हैं। जिसके बाद उनके बारे में जानने के लिए उन्होंने गूगल में सर्च किया था। लवी ने कौशिक के बारे में बताया कि वो एक बहुत ही सुलझे और समझदार इंसान हैं मैं लकी हूं की मेरी शादी उनसे हो रही है।

हालांकि लवी और कौशिक इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन लवी के ग्रैंडपेरेंट्स के पास पासपोर्ट नहीं होने के कारण उन्होंने भारत में ही शादी करने की सोची। लवी का परिवार चाहता था कि उनकी शादी देसी स्टाइल में एक पंजाबी तरीके से हो, जिसके लिए लवी काफी समय से अमृतसर में ही रह रही थी। लवी शादी के बाद कौशिक के साथ बैंगलुरू शिफ्ट हो जाएंगी। हालांकि वो सीरियल्स में काम करने के लिए मुंबई आती रहेंगी।

बता दें कि शादी के बाद लवी और कौशिक अपने हनीमून के लिए मालदीव गए हैं, और लवी ने अपनी शादी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं। लवी की एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने फेमस टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं, कितनी मोहब्बत हैं जैसे सीरियलों में भी काम किया है। हालांकि वो अभी इतनी ज्यादा फेमस नहीं हैं लेकिन उनकी इंडस्ट्री में अच्छी खासी जान-पहचान है।

Back to top button