अध्यात्म

अगर घर की रसोई में कर रहे हैं ये काम तो फौरन रोक दें, वरना रूष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: भारतीय घर में महिलाएं अपना सबसे ज्यादा समय किचन में गुजारती हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में अनन्पूर्णा माता का वास होता है। जहां पर घर की स्त्रियां अपने परिवार के सदस्यों के लिए स्वादिष्ट खाना बनाती हैं। ऐसा माना जाता हैं कि घर की जान रसोईघर में बसती हैं। जिस तरह से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम घर की साफ-सफाई पर खासा ध्यान देते हैं उसी प्रकार से किचन की साफ-सफाई पर विशेष महत्व दिया जाता है। कहते हैं कि यदि आपका किचन गंदा हैं तो अन्नपूर्णा माता वहां पर वास नहीं करती हैं।

किसी भी घर की रसोई घर की आर्थिक स्थिति पर भी काफी प्रभाव डालती है। वास्तुशास्त्र में भी किचन की सही दिशा और साफ-सफाई के को लेकर कई तरह की बातें बताई गई हैं। यदि आप घर की रसोई में कोई गलतियां करते हैं तो उसका सीधा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका प्रभाव पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको अपने किचन मेें किन बातों पर ध्यान देना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • कई बार लोगों की आदत होती हैं कि वो ब्रश किचन में ही करते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। यदि आप भी किचन में ब्रश इत्यादि करते हैं तो इससे आपको धन हानि होती है।
  • पहले के समय में किचन में स्त्रियों को नहाने के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति थी। नहानें के बाद ही आप खाना बना सकते हैं। इसकी एक वजह थी कि खाने को भोग भगवान को लगाया जाता है वहीं दूसरी वजह ये है कि ऐसा माना जाता हैं कि किचन में मां लक्ष्मी का वास  होता है और मां लक्ष्मी सिर्फ साफ-सुथरी जगहों पर ही वास करती हैं। इसलिए हमेशा अपने किचन में नहाने के बाद ही प्रवेश करें।
  • बता दें कि किचन में कभी भी झाड़ू, पोछा और जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे अन्नपूर्णा माता नाराज हो जाती हैं और घर की बरक्कत में भी वाधा आती है।
  • इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि किचन के नल से पानी टपकता रहता है, लेकिन हम उसको नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसा होना शुभ नहीं माना जाता है। इससे धन हानि होती है तो अगर आपके किचन के नल से भी पानी टपक रहा है तो उसे फौरन सहीं करा लें।
  • वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को काफी शुभ बताया गया हैं। ऐसे में आप ध्यान दें कि आपके किचन का सेटअप ऐसा हो कि आपकी हमेशा पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके ही खाना बनाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती हैं और परिवार के सदस्यों का स्वास्थय भी ठीक बना रहता है।
  • इसके अलावा रसोई में उत्तर और दक्षिण दिशा में मुंह करके कभी भी खाना नहीं बनाना चाहिए। यदि आप उत्तर दिशा में मुंह करके खाना बनाती हैं तो इससे घर में धन हानि होती हैं। वहीं बात दक्षिण दिशा की करें तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना बनाने वाली स्त्रियों का स्वास्थय कभी भी ठीक नहीं रहता है।
  • अक्सर लोगों की आदत होती है कि वो खाना बनाने के बाद किचन को गंदा छोड़ देते हैं। झूठे बर्तनों को रात भर पड़ा रहने देते हैं। जो कि बेहद ही गलत आदत होती है। ऐसा करने से घर में कभी बरकत नहीं आती। इसलिए ध्यान दें कि रात को खाना बनाने और खाने के बाद अपने किचन को अच्छे से साफ करें और झूठे बर्तनों को धुलकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में माँ लक्ष्मी का वास रहेगा, साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
  • घर के किचन में कभी भी कूड़ा नहीं रखना चाहिए। हो सके तो कूड़ेदान को घर के बाहर रखें और उसी में कूड़ा डालें, यदि आप कूड़े को किचन में रखते भी हैं तो रात को उसे बाहर निकाल दें।

Back to top button