विशेष

कान देखकर आप जान पाएंगे व्यक्ति का स्वभाव, नंबर 5 से तो बचकर रखना

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: “सर बड़ा सरदार का पैर बड़ा गवार का” ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी, इस कहावत के अनुसार जिन लोगों का पैर बड़ा होता है वो गवार होते हैं, इसी तरह से मनुष्य के शरीर का हर अंग उसके स्वभाव के बारें में सब कुछ बयां कर देता है। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य के शरीर के अंग उसके स्वभाव और व्यवहार के बारे में बता सकते हैं। जिस तरह से हम किसी का चेहरा देख कर ये अनुमान लगाते है कि वो किस स्वभाव का है। इसी तरह से समुद्र शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर का हर अंग उसके स्वभाव और व्यवहार के बारे में कुछ ना कुछ जरूर बताता है। क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है, और उसके शरीर की बनावट के हिसाब से हम उसके बारे में आसानी से जान सकते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि किसी भी व्यक्ति के कान उसके स्वभाव के बारे में क्या बताते हैं।

छोटे कान- जिन व्यक्तियों के कानों का आकार छोटा होता है, वो काफी बलवान होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार छोटे कान वाले लोग काफी विश्वसनीय होते हैं और कला के क्षेत्र में भी रूचि रखते हैं। साथ ही ये काफी व्यवहार कुशल होते है और किसी को मना करना इनके लिए काफी मुश्किल होता है, जिसके चलते ये हर किसी का काम कर देते हैं।

बड़े कान- समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान बड़े होते हैं वो तो वह व्यक्ति विचारशील, कर्मठ, व्यवहारिक होने के साथ समय के पाबंद भी होती हैं। ये हर कार्य को सही समय पर करना पसंद करते हैं। कामों में विलम्ब करना इनको जरा भी पसंद नहीं होता है। हालांकि जब कोई कार्य इनके मन का नहींं होता हैं इनको काफी क्रोध भी आता है। ये अपने हर कार्य को काफी व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं। जल्दबाजी में और सही तरीके से काम ना करना इनको जरा भी पसंद नहीं होता है।

सामान्य से अधिक छोटे कान– समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के कान सामान्य आकार से ज्यादा छोटे होते हैं तो यदि किसी व्यक्ति के काम बहुत ही छोटे हो तो ऐसे लोग चंचल, निम्न विचारधारा वाला एवं भगवान में विश्वास करने वाला होता है। कभी-कभी ऐसे लोग लालची भी हो जाते हैं और किसी के भी साथ धोखा करने से नहीं हिचकते। ये बहुत चापलूस भी होते हैं। किसी के काम निकालना इन्हें बखूबी आता है।

ऊपर की ओर ऊठे हुए कान- समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान ऊपर की तरफ उठे हुए होते हैं वो काफी शर्मीले स्वभाव के होते हैं। अपने स्वभाव के कारण ये लोग ज्यादा बात नहीं करते जिस वजह से वो अपने मन की बात किसी को बता नहीं पाते हैं। जिस वजह से उनके मन में शंका भी होती है।

कान के बीच का भाग दबा हो- समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान के बीच का भाग अंदर की तरफ दबा हुआ होता है उनकोअपराधी प्रवृत्ति का माना जाता है।

चौड़े कान– समुद्र शास्त्र के अनुसार यदि किसी इंसान के कानों की चौड़ाई सामान्य से ज्यादा होती है,  उनको सुख,समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इनके स्वभाव की एक खासियत ये भी होती है कि ये किसी भी अवसर को छोड़ते नहीं हैं। यदि कोई अवसर इन्हें सफलता दिलाता है तो ये उसे जाने नहीं देते।

Back to top button