रिलेशनशिप्स

हाथ हो टाइट तो ऐसे आसान तरीकों से भी कर सकते हैं प्यार का इजहार, गर्लफ्रेंड हो जाएगी इंप्रेस

प्यार करने वालों के लिए हर दिन खास होता है चाहे फिर वो वैलेनटाइन हो या फिर कोई और दिन। अगर आपको अपने गर्लफ्रेंड को खुश करना है तो उसके लिए सिर्फ वैलेनटाइन का इंतजार क्यों करना। हालांकि किसी भी न को खास बनाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती हैं और कई बार ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। जरुरी नही है कि आप उन्हें मंहगे रेस्टोरेंट में ले जाएं या मंहगे गिफ्ट्स .दें तो ही वो आपसे प्यार करेंगी। आप उनके लि एक परफेक्ट शाम कम पैसे खर्च करके भी बना सकते हैं। आपको बताते हैं वो बातें जिनसे आप अपनी पार्टनर की परफेक्ट डेट मना सकते हैं।

ऑफिस की छुट्टी

हर किसी को अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। कई दफा ऐसा होता होगा कि ऑफिस वर्क और एक्सट्रा वर्क के चलते आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता होगा। ऐसे में आप अचानक से उनके लिए किसी दिन ऑफिस से छुट्टी ले लें। आपको अचानक से घर देखकर वो भी खुश हो जाएंगी। पूरा दिन ऐसे रहिए जिससे उन्हें ऐसा महसूस हो कि काम से भी कहीं ज्यादा वो आपके लिए खास हैं। बजट टाइट हो तो घर पर ही स्पेशल डिश बनाए  और कोई बेहतरीन से रोमांटिक फिल्म लगाएं और सारा इंतजाम घर में ही कर लें। इससे आप बिना ज्यादा पैसा खर्च किए भी रोमांटिक डिनर कर सकते हैं।

कुछ स्पेशल हो जाए

अगर आपको म्यूजिक का शौक हो तो आप आसानी से उन्हे इंप्रेस कर सकते हैं। उनके लिए कोई गाना लिखें या फिर कुछ ऐसी बातें कहें जिनसे वो खुश हो जाएं। किसी एक दिन घर केस पूरे काम की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लें। लड़कियां छोटी छोटी चीजों में बहुत खुश हो जाती हैं। आप उनके लिए अपने हाथों से केक बनाएं या ऐसा कुछ भी जो उनका फेवरेट हो। इससे आपके पैसे भी कम खर्च होंग और आपके बीच प्यार भी बढ़ेगा।

प्यार का इजहार

अक्सर लड़कों को लगता है कि लड़कियां सिर्फ फैंसी रेस्टोरेंट,  महंगे गिफ्ट्स औऱ खाने जैसी चीजों को ही रोमांटिक मानती हैं। आप इस बात को ध्यान में रखें की सारी लड़किय़ां ऐसी नहीं होती हैं। कई लड़कियां सिर्फ अपने पार्टनर का साथ चाहती हैं और उनके मुंह से ये सुनना चाहती हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं। ऐसे में एक हैंडमेड कार्ड के साथ आप सिर्फ आई लव यू बोल देंगे उतने में ही प्यार का एहसास हो जाएगा। ये एहसास दिल के होने चाहिए क्योंकि ये दिल का रिश्ता होता है।

स्पेशल नोट्स

भले ही लड़कों को ऐसा काम करना बहुत ताम झाम लगता हो, लेकिन इस तरह के प्यार भरे नोट्स सीधे लड़कियों  के दिल में उतर जाते हैं। उनके लिए छोटे छोटे नोट लिखें । उसमें उनके बारे में दोनों के प्यार के बारे में प्यार भरी बातें लिखें। कुछ ऐसा ना लिखें जिसे आप फील ही ना करते हों। जो भी लिखें दिल से लिखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप सीधे उनके दिल में उतर जाएंगे। प्यार भरी बातें सुनना ही हर लड़की की ख्वाहिश होता है और जब पार्टनर खुल कर प्यार जताता हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button