राशिफल

Rashifal 8 February 2019: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन 6 राशियों के हाथ लगेगी सफलता की चाबी

आज माता लक्ष्मी की कृपा से छः राशियों को सफलता की चाबी हाथ लगने वाली है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 8 February 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफर यादगार होने के साथ मजेदार भी रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो पर भी खर्च होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में छाई कुछ समस्याएं आपके जीवन साथी के साथ आपके संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको आज जरूर कामयाबी मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप कोई नया काम प्राप्त कर सकते हैं। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। आज आपके किसी भी कार्य में कोई अड़चन नहीं आएगी। महिला वर्ग आज अपनी कुछ जरुरत की वस्तुओं को खरीदने के लिए शाम के समय खरीददारी करने जा सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आज आप अपने परिवार के साथ कही बाहर घूमने जा सकते है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। नियोजित व्यक्तियों को अपने मालिकों या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क में शामिल होने से बचना चाहिए। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। आपकी उम्मीदों और इच्छाओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप दूसरों की सलाह मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वैदेशिक दृष्टिकोण से आज आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखने की गणेशजी की सलाह है। आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आप पर धन की देवी माता लक्ष्मी की पूरी कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण आपको कभी भी आर्थिक समस्या नहीं हो सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। आप उन गतिविधियों में फंस सकते हैं जिनमें आपकी रुचि है। अच्छे रिटर्न के लिए नए निवेश करने से पहले सावधानी से सोचें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप जीवनसाथी के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। व्यावसायिक कर्मियों को अपने व्यापार के संचालन का विस्तार करने और अपने मुनाफे को दोगुना करने के कई अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा में परिवार के साथ जाने का प्लान बन सकता है। मेहनत करने से उसका अच्छा लाभ मिलेगा। आप जल्द कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी से बहुत से कार्य संपादित कर सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। आपकी सभी चिंताएं दूर होंगी, जीवन साथी के साथ आप कही बाहर घूमने का प्लान बना सकते है। लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आपके भविष्य के दिन लाभ की दृष्टि से बहुत लाभदायक होंगे। व्यर्थ में धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर सराहना मिलने की संभावना है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए एक अच्छा दिन है। आपका साथी बहुत रोमांटिक महसूस कर रहा है। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है इससे आपकी सहनशक्ति में कमी आएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में थोड़ी कठिनाइयां आएंगी। कार्यस्थल पर सबकुछ आपके पक्ष में नज़र आ रहा है। दूर स्थानों से देर शाम कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। आपको सच्चा प्यार मिलेगा और आपके जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता हैं। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको किसी न किसी कारण से मन में दुविधा रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। धन की तंगी हो सकती है। कुछ और खरीदने के लिए चीजों से बाहर भागने के बजाय, आपके पास जो कुछ भी है उसका उपयोग करें। आपको अपने घर में सबसे ज्यादा माता पिता का सपोर्ट मिलेगा। जिससे समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। टैक्स और इंश्योरेंस से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। किसी प्रतियोगी स्थिति में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

आपने Rashifal 8 February 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 February 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 February 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें आखिर क्यों शनिदेव की कुदृष्टि से बचा सकते हैं सिर्फ हनुमान, क्यों शनिदेव को चढ़ाते हैं तेल

Back to top button