दिलचस्प

कैसे होते हैं फरवरी महीने में जन्में लोग, जाने इस महीने जन्मे लोगों की गुप्त बाते और खासियत

न्यूज़ट्रेंज वेब डेस्क: बचपन में आप ने भी अपनी बर्थडेट के हिसाब से अपने फेस पर अपने महीने को अपनी अपने बर्थ डे की तारीख की काउटिंग की होगी, और तब बताया होगा कि आप किस स्वभाव के और कैसे हैं। ये गेम आपने भी बचपन में जरूर खेला होगा। तब भले ही आप इस गेम को बचपन में खेलत होंगे लेकिन बात की जाए ज्योतिष शास्त्र की तो उसके अनुसार भी हर व्यक्ति की पर्सनैलिटी उसके जन्म के महीने और तारीख पर निर्भर करती हैं। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है।

जिसके आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसके स्वभाव का होना तय होता है। आज हम आपको फरवरी महीने में पैदा होने वाले लोगों की कैसी पर्सनैलिटी होती है उसके बारे में बताएंगे।

फरवरी माह में जन्में लोगों की पर्सनैलिटी

बता दें कि जिन लोगों का जन्म फरवरी महीने में हुआ होता है वो काफी अट्रेक्टिव पर्सनैलिटी के होते हैं। वैसे तो इनका स्वभाव काफी शांत होता हैं लेकिन ये काफी विचारशील भी होते हैं। ज्योतिष के अनुसार इनकी राशि का स्वामी गृह होता है। तो चलिए जानते हैं उनकी खासियत और स्वभाव के बारे में।

  • वैसे तो फरवरी में पैदा होने वाले लोगों में काफी खासियतें होती हैं, लेकिन इनमें जो सबसे खास होता है वो होता है सेल्फ कंट्रोल। कैसी भी सिचुएशन हों उसे कैसे हैंडिल करना हैं इनको अच्छे से पता होता हैं। और ये शांत तरीके से उसको सुलझाते भी हैं।
  • फरवरी महीने में जन्में लोग वैसे तो स्वभाव के बहुत शर्मीले होते हैं लेकिन वो रोमेंटिक भी होेते हैं। अपने रोमेंटिक स्वभाव की वजह से वो काफी सेंसिटिविटी और केयरिंग नेचर के होते हैं।
  • साथ ही इस महीने में जन्मे लोग ज्यादातर लोग काफी बुद्धिमान होते हैॆं। जिस वजह से वो अपने करियर में भी काफी अच्छे होते हैं।  इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है लेकिन ये खुद इस बात से अनजान रहते हैं।
  •  ये लोग सभी कार्यों को सिस्टमेटिकली करना पसंद करते हैं, ये पहले से ही निर्धारित कर लेते हैं कि इनको आगे क्या और कैसे करना है। जिसकी वजह से अपने अपने कार्य क्षेत्र में भी एक विशेष मुकाम हासिल करते हैं।
  • क्योंकि फरवरी के महीेने को प्यार का महीना कहा जाता है जिस वजह से ये रोमेंटिक तो होते ही हैं साथ ही ये अपने पार्टनर का चुनाव भी काफी सोच समझ कर करते हैं। इन्हें अपने पार्टनर में मैच्योरनेस होना अच्छा लगता है साथ ही इन्हें सच्चे दिल के लोग पसंद आते हैं।
  • इस महीने में जन्में लोगों को अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लगता है। हालांकि वो रोमेंटिक होते हैं लेकिन अपने प्यार को बार-बार जताते नहीं हैं।
  • इस महीने में जन्मे लोग काफी दिलदार भी होते हैं। इनको कंजूसी नहीं आती। ये जिसे पसंद करते हैं उस पर दिल खोल कर पैसा खर्च करते हैं।
  • क्योंकि इस महीने में जन्में लोग काफी साफ दिल के होते हैं इसलिए लोग इनका फायदा भी उठाते हैं। दुनियादारी के मामले में ये पीछे रहते हैं। जिस बात का फायदा लोग उठाते हैं, साफ दिल होने की वजह से ये सभी पर भरोसा करते हैं जिस वजह से लोग इनका फायगा उठाते हैं।
  • साथ ही ये लोग कर्म पर ज्यादा भरोसा करते हैं। साफ दिल की वजह से यो लोग धोखा-धड़ी से दूर रहते हैं। ना तो ये किसी का बुरा सोचते हैं और ना ही करते हैं। साथ ही ये लोग काफी इमोशनल भी होते हैं।

फरवरी महीने में जन्में लोगों के लकी नंबर

4,8,12, 22 और 28

फरवरी महीने में जन्में लोगों का लकी कलर

काला, नीला, जामुनी और हरा

फरवरी महीने में जन्में लोगों का लकी डे

मंगलवार और शनिवार

फरवरी महीने में जन्में लोगों का लकी स्टोन

नीलम और पन्ना

इस महीने में हुआ है इन फेमस पर्सनैलिटी का जन्म

शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, मधुबाला, जयललिता, स्टीव जॉब्स, जगजीत सिंह, पूजा भट्ट, उर्मिला मातोंडकर, कुमार विश्वास आदि।

Back to top button