बॉलीवुड

लव ट्रायंग्ल में फंस चुके हैं ये टीवी जगत के सितारे, सुशांत सिह से लेकर मौनी रॉय का नाम भी है..

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्यार एक ऐसा रिश्ता हैं जो दो लोगों के बीच होता है। दो लोग सारा जहान भूलकर एक –दूसरे के प्यार में शुमार रहते हैं। लेकिन आपने लव ट्रायगंल के बारे में तो सुना ही होगा। जब दो प्यार करने वाले लोगों के बीच कोई तीसरा आ जाता है तब बनता  है लव ट्रायगंल और तब शुरू होता है परेशानियों का दौर। अमूमन आपने ये लव ट्रायंगल टीवी सीरियलों में ही देखे होंगे लेकिन आज हम आपको टीवी दुनिया के कुछ ऐसे सितारोॆ के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी रियल लाइफ में लव ट्रायंग्ल का बुरा दौर झेला है। बता दें कि ये टीवी सितारे अपने लव अफेयर्स की चर्चाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहे लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला। देखिए सेलेब्स की पूरी लिस्ट –

नारायणी शास्त्री-गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय

नारायणी गौरव और मौनी रॉय ये तीनों ही टीवी जगत के जाने माने कलाकार हैं। एक समय था जब नारायणी और गौरव एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थें लेकिन  उसके बाद गौरव की नजदीकियां मौनी रॉय से बढ़ने लगीं जिसके चलते गौरव औऱ नारायणी का रिश्ता टूट गया।

गौरव चोपड़ा-मौनी रॉय और मोहित रैना

अंग्रेजी का वर्ड कर्मा आपने सुना होगा, कहते हैं कि आप जैसा जिसके साथ करते हो आपको भी वैसा ही भुगतना पड़ता है। नारायणी से अलग होने के बाद मौनी और गौरव का रिश्ता काफी अच्छे से चल रहा था। ऐसा लग रहा था कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन  मौनी देवों के देव महादेव सीरियल में काम करने लगीं जहां पर उनकी मुलाकार मोहित रैना से हुई और उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इन दोनों की दोस्ती गौरव को पसंद नहीं आ रही थी जिसके चलते मौनी और गौरव ने अपने चार साल के रिश्ते को तोड़ दिया और अलग हो गए। फिलहाल मौनी और मोहित रैना रिलेशनशिप में हैं।

हर्षद चोपड़ा-सृति झा और कुणाल करण कपूर

हर्षद चोपड़ा और सृति झा एक सीरियल के दौरान मिले थे  और तभी दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे । लेकिन इनका अफेयर महज एक साल तक ही चला था जिसके बाद दोनों अलग हो गए, खबरों की मानें तो उनके ब्रेकअप की वजह थे कुणाल करण कपूर। ऐसा सुनने में आ रहा था कि सृति झां और कुणाल कपूर के अफेयर की खबरें सामने आई थी लेकिन कुछ समय बाद ये दोनों भी अलग हो गए थे।

करण पटेल-काम्या पंजाबी और अंकिता भार्गव

ये हैं मोहब्बते स्टार करण पटेल और काम्या  पंजाबी ने भी काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और रिलेशनशिप में भी रहे थे, लेकिन करण ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने  अंकिता भार्गव के साथ शादी का ऐलान किया। किसी को पता ही नहीं लग पाया था कि कब काम्या और करण का ब्रेकअप हुआ और कब अंकिता और करण इतने करीब आए की दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। हालांकि अंकिता ने बताया कि जब वो करण की जिंदगी में आई थी तब तक उनका काम्या के साथ ब्रेकअप हो चुका था।

जेनिफर विंगेट-करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

करण सिंह ग्रोवर टीवी जगत और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपने अफेयर्स और अपने तलाक को लेकर खबरों में रहते आए हैं। बता दे कि करण की बिपाशा बसु से ये चौथी शादी है इसके पहले वो तीन बार तलाक ले चुके हैं। बता दें कि करण ने दो तलाक और एक ब्रेकअप के बाद अपनी को स्टार जेनिफर विंगेट के साथ शादी कल ली थी। वो उनके लिए लकी भी साबित हुई करण को फिल्म अलोन में काम करने का मौका मिला और वहीं वो और बिपाशा इतने करीब आ गए कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। जिसके चलते करण ने जेनिफर विगेंट से भी तलाक ले लिया था।

करिश्मा तन्ना-रुषभ चौकसी और उपेन पटेल

करिश्मा और उपने दोनों सलमान खान के टीवी रियल्टी शो बिग बॉस में आए थे और वहीं पर दोनों एक दूसरे के करीब आए। बता दें कि जब करिश्मा अंदर गई थी तो वो पहले से ही रुषभ के साथ रिश्ते में थी। लेकिन घर में उपेन से मिलने के बाद करिश्मा ने अपना मन बदल लिया और वो उपेन के साथ रिलेशनशिप में आ गई और रूषभ को धोखा दे दिया। बता दें कि एक रिएलिटी शो में उपेन पटेल ने करिश्मा को शादी के लिए नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था और करिश्मा ने हां भी कर दी। फिलहाल इन दोनों का भी ब्रेकअप हो चुका है।

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे और कृति सेनॉन

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी की दुनिया के सबसे हॉट कपल थे। सभी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन रिश्ते के टूटने की वजह सुशांत की कृति के साथ नजदीकियां बताई गईं थी।

Back to top button