बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने शेयर की स्पेशल लड़की की फोटो, बोलें ‘बचपन से इसका अटेंशन पाने के लिए तरस…’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। अर्जुन कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही शादी कर सकते हैं। लव लाइफ के खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जोकि उनके बचपन की है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें उस स्पेशल लड़की के बारे में कुछ खास लिखा है। जी हां, अर्जुन कपूर बचपन से ही एक लड़की का अटेंशन पाना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

इश्कजादे, टू स्टेट और हॉफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में राज करने वाले अर्जुन कपूर एक ऐसी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, जिसका डंका बॉलीवुड में दशको से बज रहा है। जी हां, अर्जुन कपूर की फैमिली में लगभग सभी लोग कलाकार हैं। ऐसे में अर्जुन खुद एक बड़े अभिनेता बन चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी बचपन की एक स्पेशल लड़की के बारे मेंं बताया, जिसका अटेंशन पाने के लिए वे तरसते रहे हैं, पर उस लड़की ने उन्हें कभी भी भाव नहीं दिया।

अर्जुन कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी लाइफ की यह स्पेशल लड़की है, जिसका अटेंशन मैं बचपन से ही पाना चाहता हूं और यह लड़की कोई और नहीं बल्कि यह सोनम कपूर है। अर्जुन कपूर और सोनम कपूर की बचपन की खूब तस्वीरे हैं, लेकिन अर्जुन ने यही शेयर किया है और सोनम का आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी है। बता दें कि अर्जुन कपूर चाहते हैं कि उनकी बहन सोनम कपूर उन्हें थोड़ा अटेंशन दें, लेकिन वे कभी नहीं देती हैं।

सोनम कपूर को अर्जुन ने दी बधाई

सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर अर्जुन कपूर ने उन्हें बधाई दी है। जी हां, अर्जुन कपूर ने लिखा कि फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की स्क्रिप्ट चुनने के लिए सोनम कपूर को बहुत बहुत बधाई और यह फिल्म हिट होगी। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि मेरी बहन ने हमेशा से ही बहुत अच्छा काम किया है और आगे भी करती रहेगी।

अर्जुन कपूर को सोनम कपूर पर है गर्व

अर्जुन कपूर ने अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए लिखा कि मुझे बहुत गर्व है कि मेरे पास सोनम कपूर जैसी बहन है और मुझे उस पर बहुत ही ज्यादा गर्व हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं और उनसे जल्द शादी कर सकते हैं। साथ ही आपको याद दिला दें कि पिछले साल मई में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की थी, जोकि एक शाही शादी थी।

Back to top button