दिलचस्प

देखें News Reporter ने बनाया लड़कियों का मज़ाक और किया उनके साथ फ़्लर्ट: देखें वीडियो!

आजकल देश-दुनियाँ में तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग अब धीरे-धीरे हँसना भूल रहे हैं। ऐसे में लोगों को हँसाने के लिए वीडियो का सहारा लेना पड़ रहा है। वो हँसने के लिए टीवी शो देख रहे हैं या कोई वीडियो। यही वजह है कि आज के समय में प्रैंक वीडियो बहुत तेजी से बनने लगे हैं। ऐसे वीडियो देखते ही देखते बहुत ज्यादा हिट हो जा रहे हैं और कुछ ही समय में इसे लाखों लोग देख ले रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे एक लड़के ने जमकर लड़कियों की बेइज्जती की और उनके साथ फ़्लर्ट किया।

news reporter flirting with girls

लड़कियों से सवाल पूछकर बनाता है बेवकूफ:

दरअसल यह वीडियो मुंबई में बनाया गया है। आप तो जानते ही हैं कि इस समय देश में काले धन और भ्रष्टाचार पर सबसे ज्यादा बात हो रही है। लड़के ने भी इसी को लेकर वीडियो बनाने के बारे में सोचा और इसी से जुड़े सवाल लोगों से पूछकर उन्हें बेवकूफ बनाने लगा। लड़कियों को ऐसा लग रहा था, उनसे सच में सवाल पूछे जा रहे हैं, जबकि लड़कियों का मजाक बनाया जा रहा था।

लड़की के उपर लगाया आरोप, चुराती है माल से कपड़े:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से वह पहले लड़कियों से पूछता है कि आप कसम खाकर और मेरा हाथ पकड़कर कहिये कि आप भ्रष्टाचार कभी नहीं करेंगी! जैसे ही लडकियाँ अपना हाथ उस लड़के के हाथ में देती हैं, वह उनका हाथ पकड़कर गाना गाने लगता है। ऐसे ही वह एक लड़की से पूछता है नोटबंदी से क्या फायदा है। लड़की उसे बताती है कि इससे फायदा भी है और नुकसान भी है। इतने में वह उसके बारे में कैमरे में देखकर कहता है ध्यान से देखिये यह वही लड़की है जो मॉल से कपड़े चुराती है।

ये  भी देखें: काबिल फिल्म के गाने पर इस फैन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस की ऋतिक ने खुद किया सलाम… देखें वीडियो!

लड़कियों का उड़ाया जमकर मजाक:

एक और लड़की से वह पूछता है क्या आपको पता है कि नोटबंदी के बाद कितना काला धन पकड़ा गया है? इसके जवाब में लड़की कहती है नहीं मालूम! लड़का उससे दूसरा सवाल करता क्या आपको पता है सैफअली खान की पत्नी कौन हैं? इसपर झट से लड़की कहती है कि करीना कपूर। इसको लेकर भी लड़का उसका मज़ाक बना देता है। इसी तरह वह और लड़कियों का जमकर मज़ाक उडाता है। आपको बता दें यह केवल एक प्रैंक वीडियो है, इसे किसी की भावना को आहत करने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है। आप भी वीडियो देखिये आपको भी काफी मजा आएगा ।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/ULBr7zwv-y0

Video : 181 साल का बुजुर्ग मरने को तरस गया, कहता है मैं इंतज़ार में हूँ कमबख्त आती ही नहीं है

Back to top button