दिलचस्प

क्या व्हाइट हाउस में आज भी घूमती हैं अब्राहम लिंकन की आत्मा, घट चुकी हैं कई सारी घटनाएं

क्या होता है जब हम भूत प्रेत के बारे में बातें करते हैं? वहीं फिर से कुछ मानने वाले लोग और वहीं फिर से उनके अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले लोग। हमारे देश में भूतों क लेकर कई तरह की कहानियां आपको सुनने के लिए मिल जाएगी, लेकिन भूत प्रेत पर यकीन के मामले में विदेश भी इससे पीछे नही है। अगर आपको ये बताएं कि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह माना जाने वाला व्हाइट हाउस भी भूतों की कहानी का हिस्सा है तो क्या आप यकीन करेंगे। आप में से बहुत से लोग इस बात पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि व्हाइट हाउस में भी आत्मा है।

व्हाइट हाउस में आत्मा

व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। अमेरिका को हमेशा से सबसे ताकतवर देशों में से एक माना गया है। यहां पर राष्ट्रपति की सुरक्षा बेहद ही कड़ी होती है। हालांकि बाहरी तौर पर इतना सुरक्षित माने जाने वाला व्हाइट हाउस अपने अंदर के कमरों में ना जानें कितने राज दबे हुए हैं। व्हाइट हाउस के अंदर भूतों का साया माना जाता है और यहां किसी और की नहीं बल्कि अब्राहम लिंकन की आत्मा के रहने की बात कही जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा घूमती हैं। अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे और 1865 में व्हाइट हाउस के अंदर ही उन्हें गोली मार दी गई थी जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। लोगों का मानना है कि लिंकन के मरने के बाद उनकी रुह वहीं बस गईं और कई बार वह लोगों को दिखाई भी देते थे।

कई लोग देख चुके ंहैं लिंकन

लिंकन को सबसे पहले अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति केल्विन कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलीज ने महसूस किया था। उनका कहना था कि उन्हें आभास होता था कि व्हाइट हाउस मके ओवल दफ्तर की खिड़की के पास अब्राहम लिंकन खड़े हैं। उन्हें कई बार यह भी महसूस हुआ कि लिंकन उनके आस पास ही बैठे है। वह इन घटनाओं से काफी डर गई थीं। लिंकन की आत्मा को महसूस करने में एक नही बल्कि कई नाम शामिल हैं।

अंब्राहम लिंकन

नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना ने भी अंब्राहम लिंकन की आत्मा को व्हाइट हाउस में महसूस किया था। एक बार वह अमेरिका की यात्रा के दौरान वह व्हाइट हाउस मे रुकी थीं। उन्हें ऐसा लगा कि उन्होंने दरवाजा खटखटाया। पहले उन्हें लगा की उन्हें धोखा हुआ है। दोबारा दरवाजा खटखटाने की बात हुई तो उन्होंने दरवाजा खोला था औऱ अपने सामने लिंकन को खड़ा पाया था। वह काफी समय तक कुछ बोल नहीं पाईं।

यह सिर्फ एक घटना नहीं थी। ब्रिटेन के एक पूर्व राष्ट्रपति भी व्हाइट हाउस में लिंकन की आत्मा को महसूस कर चुके हैं। एक बार वह ह्वाइट हाउस में रुके हुए थे। जब वह बाथरु से बाहर नहा कर निकले तो उन्होने देखा की सिगड़ी जल रही थी और पास में अब्राहम लिंकन बैठे हुए थे। इसके बाद वह काफी डर गए थे। आज भी लोगों को जब इस बात का एहसास होता है तो वह काफी डर जाते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button