स्वास्थ्य

शुभ – अशुभ ही नहीं इस वजह से भी फड़कती हैं आँखें, जानें क्यों होता है ये समस्या और क्या है इलाज

आंखे फड़कना बहुत ही आम बात है और हर किसी की आंख फड़कती है। हालांकि ज्यादातर लोग आंख फड़कने का मतलब शुभ और अशुभ से निकालते हैं, लेकिन इसका अच्छे बुरे संकेत से कोई मतलब नहीं होता है। आंख फड़कने के पीछे तंत्रिका संबंधी विकार होता है जिसके कारण आंख फड़कती है। आपके बताते हैं कि आंख क्यों फड़कती है और अगर ज्यादा आंखों में समस्या हो तो इसका क्या उपाय कर सकते हैं।

आंख फड़कने के कारण

लोगों का मानना होता है कि आंख फड़कने से किसी व्यक्ति को किसी तरह से दर्द या नुकसान हो जाएगा। कुछ लोगों को यह समस्या चंद समय के लिए होती है तो कुछ लोगों को यह समस्या लंबे समय तक बनी रहते है जिससे वह चिढ़चिढ़े हो जाते हैं।

तनाव

आंख फड़कने के पीछे एक कारण तनाव होता है। कई बार लोग पढ़ाई, परिवार और प्यार के चलते कई तरह के तनाव पालने लगते हैं जिससे आंखों में समस्या होने लगती हैं।

थकान

बहुत लंबे समय तक नींद ना आना, सही तरीके से नींद ना आना और जल्दी नींद उचट जाने से भी थकान होती है जिसके कारण आंखे फड़कती हैं।

कैफीन का ज्यादा सेवन

आपने शायद इस बात पर ना ध्यान दिया हो, लेकिन जिस दिन आप ज्यादा कैफीन का इस्तेमाल करते हैं उस दिन आंख फड़कने की समस्या होती है। कई बार एल्कोहल के अधिक इस्तेमाल से भी आंख फड़कने की समस्या होती है।

आंखे शुष्क हो जाना

अक्सर 50 साल की उम्र की बाद लोगों के आंखों में शुष्की बढ़ जाती है जिससे पलकें फड़कने लगती हैं। इसके अलावा जो लोग अऱ्थराइटिस और डिप्रेशन की दवा ले रहे होते हैं उनकी आंखो में भी खुश्की आ जाती है जिससे आंख फड़कने की समस्या हो जा रही है।

आंख फड़कने का इलाज

खीरा

अगर आंख फड़कने की समस्या ज्यादा हो तो खीरे का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। खीरे के अंदर इंफ्लैमैटरी गुण पाए जाते हैं जो तंत्रिका मांसपेशियों को शांत रखता है। आंखों पर ठंडे खीरे का पतला पतला टुकड़ा रखे, आंखों का फड़कना बंद हो जाएगा।

केला

 

आंख फड़कने का एक कारण शरीर में पोटेशियम की कमी होना भी होता है। केले में सही मात्रा में पौटेशियम पाया जाता जो आंखों के फड़कने से रोकता है। अगर आंख फड़कने की समस्या ज्यादा हो रही हो तो रोज दो केले का सेवन कर सकते हैं।

गुलाबजल

गुलाब जल आंखों की सफाई के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आंखों में जलन हो या चुभन हो तो गुलाबजल को आंखों में लगाने से आराम मिलता है। गुलाब जल को कुछ देर फ्रिज में रखे इसके बाद कॉटन को गुलाब जल में डुबाए और आंखों के ऊपर कॉटन को दबाकर रखें इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

आंख फड़कने की समस्या ना दूर हो रही हो तो तेजी से आंख झपकाएं। इससे आंखों की गंदगी बाहर निकल आती हैं और मांसपेशियों को राहत मिलती है। आंखे फड़कने पर आंखों की पलकों को तेजी से 20 सेकेंड तक झपकाएं। साथ ही कैफीन, तंबाकू औऱ शराब का सेवन कम करें। रोजाना आठ घंटे की नींद लें।

यह भी पढ़ें

Back to top button