दिलचस्प

जब लगे की अब लाइफ में कुछ नहीं कर सकतें तो एक बार जरूर पढ़ें ये 10 लाइनें

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: जीवन में इंसान सफल होने के लिए क्या कुछ नहीं करता, लेकिन क्या आपको पता है कि सफलता असल मायने में होती क्या है? क्योंकि ये मनुष्य का स्वभाव होता है कि उसको जितना मिलता है वो उससे कभी संतुष्ट नहीं होता है उसे उससे ज्यादा पाने की चाह और लालच मन में आता जाता है। और इसी लालच के चलते इंसान के पास सब होते हुए भी वो दुखी रहता है। और अपने जीवन को और आरामदायक बनाने के लिए अपनी ही लालच के बनाए जाल में वो उलझता जाता है। लेकिन सही मायनों में देखा जाए तो जिस तरह से दुख के बिना सुख का मजा नहीं आता है उसी तरह से असफलता के बिना सफलता का सही अर्थ भी नहीं समझ आता।

कई बार मनुष्य के जीवन में वो समय भी आता है कि वो खुद को बहुत हारा हुआ और असफल समझता है और ऐसे में असफलता के इस दौर से उभरने के लिए ना जाने किस किस का सहारा लेता है। बता दें कि असफलता से उभरने के लिए हज़ारो ब्लॉग और किताबे लिखी गयी है लेकिन कोई भी किताब जीवन के वास्तविक संघर्ष को समझाने में सफल नहीं रही है। क्योंकि हर मनुष्ये के जीवन में अलग-अलग तरह की परेशानिया, दुख और कष्ट होते हैं जिनसे उन्हें खुद ही निपटना पड़ता है। किताबे और लेख सिर्फ आपको एक सही दिशा का ज्ञान करवा सकते हैं लेकिन जीवन की हर तरह की मुश्किलों का समाधान नहीं दे सकते।

तो इस तरह में जब आपको अपने चारों तरफ अंधकार महसूस हो और खुद को हारा हुआ महसूस करें तो नीचे दिए गए इन विचारों को जरूर पढें। इनको पढ़ने से आपके अंदर एक बार फिर से हिम्मत आ जाएगी और हौसले बुलंद हो जाएंगे। तो जरूर पढ़े नीचे दिए गए ये विचार-

  1. इस दुनिया मे नमुमकिन कुछ भी नही, हम वो सब कर सकते हैं जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं जो हमने कभी नही सोचा।

2. जिंदगी में जीत और हार तो हमारी सोच बनाती है, जो मान लेता है वो हार जाता है, जो ठान लेता है वो जीत जाता है।

3. ज़िन्दगी की कठनाइयों से भाग जाना आसान होता है, जिंदगी में हर पहलू इम्तेहान होता है, डरने वालो को नही मिलता कुछ ज़िन्दगी में, लड़ने वालों के कदमो में जहांन होता है।

4. आगे बढ़ने वाला मनुष्य कभी किसी को नुकसान नही पहुँचाता, लेकिन जो दूसरों को नुकसान पहुँचाता है, वह कभी आगे नही बढ़ता।

5. ऐ इंसान ! इस ज़मी पर बैठ कर तू क्यों आसमान देखता है, अपने पँखो को खोल ये ज़माना तो सिर्फ उड़ान देखता है

6. जिंदगी में जो खो गया उसके लिए रोया नही करते और जो पा लिया उसे कभी खोया नही करते, उनके ही तारे चमकतें हैं जो मजबूरियों का रोना रोया नही करतें हैं

7. अपनी नाकामियो को स्वीकार करो, अपनी गलतियों को देखो और सुधार करो, ज़िन्दगी में कुछ किये बिना ही जय जय कार नही होती और कोशिश करने वाले कि कभी हार नही होती।

8. तारों के बीच में अकेला चाँद जगमगाता है, मुश्किलों में अकेला इंसान डगमगाता है, काटों से घबराना मत मेरे दोस्तों क्योंकि काटों में ही अकेला गुलाब मुस्कुराता है। ( याद रखना यही कांटे एक दिन तुम्हारे औजार बनेंगे)

  1. जिंदगी का हर पल लाजवाब हो न हो जिंदगी के हर सवाल का जवाब होना चाहिए, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितनी ही देर लगी बस इंसान को जिंदगी में कामयाब होना चाहिए।( याद रखना दोस्तों सफल होने में समय जरूर लगता है)

10. भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है| अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता|

 

Back to top button