समाचार

पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के टॉप 10 मोस्ट पावरफुल लिस्ट में शामिल : जानिए कौन से नंबर पर हैं अपने पीएम!

नयी दिल्ली/न्यूयॉर्कप्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के दस ताकतवर लोगों की सूची में नौवें नंबर पर जगह दी है। इस सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लगातार चौथी बार शीर्ष स्थान पर रखा गया है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सूची में दूसरे नंबर पर जगह मिली है। Forbes top 10 most powerful Man.

पीएम मोदी को मिला नौवां स्थान –

विश्व के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में मोदी नौवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 1.3 अरब की जनसंख्या वाले देश में बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला को सूची में 51वां स्थान मिला है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लिस्ट में 38वें पायदान पर हैं। उनके बारे में फोर्ब्स ने कहा कि 59 साल के बिजनेस लीडर ने भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो 4जी सर्विस लॉन्च कर तहलका मचा दिया था। गौरतलब है कि मुकेश की पत्नी नीता इंटरनैशनल ओलिंपिक कमिटी की मेंबर भी हैं।

 

 

लगातार चौथे साल पुतिन टॉप पर –

इस लिस्ट में लगातार चौथे साल रूसी राष्ट्रपति सबसे ताकतवर शख्स बनकर उभरे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा 48वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि धरती पर  7.4 बिलियन लोग हैं पर ये 74 लोग दुनिया को चला रहे हैं। उसने कहा कि पुतिन अपने देश का प्रभाव दुनिया के हर कोने में फैला रहे हैं। सीरिया हो या अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हर जगह उनका प्रभाव दिखता है।

फोर्ब्स की सूची में ये हैं दस ताकतवर लोग
  1. व्लादिमीर पुतिन (रूस के राष्ट्रपति)
  2. डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति)
  3. एंगेला मर्केल (जर्मनी की चांसलर)
  4. शी जिनपिंग (चीन के राष्ट्रपति)
  5. पोप फ्रांसिस (वे‍टिकन के पोप)
  6. जेनेट येलन (यूएस फेड की प्रमुख)
  7. बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक)
  8. लैरी पेज (गूगल के सह-संस्थापक)
  9. नरेंद्र मोदी (भारत के पीएम)
  10. मार्क जकरबर्ग (फेसबुक के सीईओ)

 

Back to top button