अध्यात्म

सुबह-सुबह घर से निकलने से पहले देखें इन चीजों को, आपका पूरा दिन अच्छे से बीतेगा!

सूरज की पहली किरण के साथ ही नए दिन की शुरुआत होती है। घर से निकलने के बाद आपको पुरे दिन काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ती है। काम का बोझ, व्यवसाय की दिक्कत के कारण मन में बहुत सारे सवाल पुरे दिन घूमते रहते हैं। हर कोई यही चाहता है कि उसे आज के दिन कम परेशानियों का सामना करना पड़े, लेकिन ऐसा होता नहीं है। हर रोज व्यक्ति को अलग-अलग परेशानियाँ झेलनी ही पड़ती हैं।

अच्छी उर्जा का संचार जरुरी:

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आप चाहते हैं कि आपके आस-पास अच्छी उर्जा का संचार हो तो घर से निकलने से पहले इन चीजों को देखें। ऐसा करने से आपका पूरा दिन अच्छा बीतेगा और आपको कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

घर से निकलने से पहले देखें ये चीजें:

see things before leaving house

*- मछलियाँ घर में शांति बनाये रखती हैं:

घर के मुख्यद्वार पर एक्वेरियम रखें। तैरती हुई रंग-बिरंगी मछलियाँ घर से निकलते समय आँखों को और आपके मन को सुकून देती हैं। जिन लोगों को वास्तु और फेंगसुई की जानकारी होती है, उनका मानना है कि मछलियाँ घर की शांति बनाये रखने के लिए अच्छी मानी जाती हैं। घर की वस्तुस्थिति के अनुसार अगर आपके घर में सही जगह पर एक्वेरियम रखा गया है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हें धरती के कम्पन के बारे में अच्छे से जानकारी होती है, इसलिए यह भूकंप आने से पहले ही अजीब हरकत करने लगती हैं और आपको पता चल जाता है।

 

see things before leaving house

*- दही खाकर निकलें घर से:

यह परम्परा प्राचीन काल से ही भारत में रही है कि जब भी कोई घर से किसी शुभ काम को करने के लिए निकलता है तो उसे दही खिलाई जाती है। चाहे आप स्कूल की परीक्षा देने जा रहे हो या नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हों, दही खाकर जाने से सफलता की ज्यादा सम्भावना रहती है। ज्योतिष भी ऐसा मानते हैं कि सुबह-सुबह किसी काम के लिए निकलने से पहले दही खाना लाभप्रद होता है।

 

see things before leaving house

*- पानी से भरा बर्तन देखें:

घर से निकलने से पहले अगर आप पानी से भरे बर्तन को देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। अगर आप कोई बड़ा सौदा या लेन-देन करने जा रहे हैं तो इस समय के लिए ऐसा करना अच्छा माना जाता है। अगर आप पैसे से जुड़े किसी भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो पानी से भरे बर्तन को जरुर देखकर निकलें।

 

see things before leaving house

*- घर से निकते ही देखें गाय:

शास्त्रों में लिखा गया है कि घर से बाहर निकलते ही अगर गाय का दर्शन हो जाए तो यह बहुत ही शुभ होता है। अगर आपको काली गाय दिख जाए तो यह और भी ज्यादा शुभ होता है।

Back to top button