दिलचस्प

43 साल की उम्र, 7 बच्चों की मां लेकिन इनको देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: आज के समय में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है। खुद को फिट रखने और स्वस्थ रखने के लिए आजकल हर कोई काफी जागरूक हैं। बात अगर लेडीज की करें ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद और बच्चों के बाद उनका फिगर खराब हो जाता हैं और उनकी उम्र झलकने लगती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी ऐक्ट्रेसेस हैं जो उम्र के एक पड़ाव को पार करने के बाद भी ऐसी दिखती हैं कि आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लेडी के बारे में बताएंगे जो ना तो कोई ऐक्ट्रेस है और ना ही कई सेलीब्रिटी वो है तो सात बच्चों की मां। लेकिन इसके बावजूद भी उनको देखकर आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वो सात बच्चों की मां हैं और उनकी उम्र 43 साल हैं।

अमेरिका की रहने वाली जेसिका एन्स्लो की उम्र 43 साल हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। जेसिका को देखकर लगता है कि वो महज 23-34 साल की होगीं लेकिन आपको बता दें कि जेसिका की बेटी की उम्र 23 साल है। जेसिका की बेटी का नाम एलिसा हैं।

खास बात तो यह है कि जो भी जैसिका और एलिसा को साथ में देखता है तो वो दोनों बहनें लगती हैं और लोग उनको छोटी और बड़ी बहन समझ लेेते हैं, लेकिन जब लोगों को उनके रिश्ते के बारे में पता लगता है तो सभी हैरान रह जाते हैं। बता दें कि जेसिका अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय रही हैं। 7 बच्चों की मां जेसिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

जेसिका साल 1994 में पहली बार मां बनी थी, तब वो महज 19 साल की थी। जिसके बाद वो एक के बाद एक कर के सात बच्चों की मां बनी और साल 2013 में उन्होंने अपनी सांतवी संतान को जन्म दिया। सात बच्चों की मां और इस उम्र में भी जेसिका ने जिस तरह से खुद को मेनटेन और फिट कर रखा है वो कबिले तारीफ हैं।

जेसिका सुर्खयों में तब सबसे ज्यादा आई जब उन्होंने साल 1994 में अपनी प्रेगनेंसी की एक पिक डाली और ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तभी से लोग जेसिका की फिटनेस को लेकर बाते कर रहे हैं और कई लोग हैरान भी है।

Back to top button
?>