बॉलीवुड

रणवीर के बच्चे वाले बयान से उठे सवाल तो दीपिका ने दिया ऐसा जवाब की नहीं होंगे कोई सवाल

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ शादी रचाने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हैं। इन कपल की लव स्टोरी और शादी से तो लोग प्रेरित हैं साथ ही हर पल इनकी खबरों को जानने में उत्साहित रहते हैं। हालांकि एक सवाल ऐसा है जो दीपिका से बार बार पूछा जा रहा है और वह यह कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं और अगर नहीं तो कब मां बनने का सोचा है। दरअसल इस खबर पर इतना जोर इस वजह से पड़ रहा है क्योंकि रणवीर ने शादी के बाद कहा था कि उन्हें दीपिका को देखकर ही लगा था कि वह मेरे बच्चे की मां बनेंगी। इसके बाद से लोगों के सवाल सामने आने लगे कि कहीं सच में दीपिका प्रेग्नेंट तो नहीं।

दीपिका ने दिया जवाब

हर एक्ट्रेस के लिए शादी के बाद पहला सवाल यही पूछा जाता है और कई बार वह इससे परेशान भी हो जाती हैं। हालांकि दीपिका इस सवाल से इतना भी परेशान नहीं हो रहीं क्योंकि उन्हें पता है कि यह इंडस्ट्री का हिस्सा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी टैकल करने की जरुरत है। लोगों की नजर में आप वैसे भी हैं इसलिए ऐसी अटकलें लगाएं जाएंगी। कभी कभी ऐसी चीजें सच होती हैं और कई बार लोग अनुमान लगा लेते हैं।दीपिका ने आगे कहा कि कुछ चीजों को कहने भर से मान लिया जाता है और कभी कभी यह बिल्कुल झूठ होता है। मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ भी निपटने या डील करने जैसा है। शांति गर्ल दीपिका की बातें सुनकर तो यही लग रहा है कि उन्होंने अपना माइंड मेकअप पहले से कर रखा है कि शादी के बाद इस तरह की अफवाहें उड़ेंगी इसलिए वह ज्यादा परेशान नजर नहीं आ रहीं।

रणवीर के बयान से उठे थे सवाल

बता दें कि दीपिका के प्रेग्नेंट होने की खबर ज्यादा चर्चा में आ गई थी क्योंकि एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका से शादी पर कहा था कि मैंने जबसे उन्हें देखा था समझ गया था कि उनसे ही मेरी शादी होगी औऱ वही मेरे बच्चों की मां बनेंगी। इसके बाद से मीडिया में खबर फैल गई की रणवीर यह कहना चाह रहे हैं कि दीपिका मां बनने वाली हैं। हालांकि उन्होंने कहा था कि उन्हें पता था कि भविष्य में ऐसा कभी होगा।दीपिका ने भी यह बात क्लीयर कर दी है कि इसमें छुपाने जैसा कुछ नही है और जब यह होना होगा तब होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में मां बनने का दायित्व बढ़ रहा है।ये बातें उन लोगों के मुंह से सुनी हैं जिनके बच्चे हैं। दीपिका ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि महिलों को इस दायरे में रखना या किसी कपल को एक दायरे में रखना सही होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन लोग सवाल पूछना बंद कर देंगे, उस दिन हम बदलाव लाएंगे।

फिल्म में बिजी दीपवीर

दीपिका और रणवीर शादी के बाद से लगातार बिजी रहे हैं। रणवीर जहां सिंबा के प्रमोशन में बिजी रहे हैं वहीं दीपिका भी बहुत जल्द एसिड विक्टिम सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी पर काम करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेस्सी नजर आ सकते हैं। फिलहाल शादी के बाद दोनों की साथ में कोई फिल्म करने की अनांउसमेंट नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button