रिलेशनशिप्स

आखिर क्यों एक लड़का और लड़की नहीं हो सकते दोस्त, ये बातें आई सामने

दोस्ती के रिश्ते को हमेशा से बहुत ही खास माना गाया है। यह ऐसा रिश्ता है जिसमें खून का बंधन नहीं होता है सिर्फ प्यार का एहसास होता है। लड़कियां तो बेस्ट फ्रेंड के साथ साथ बहनें भी होती है वही दोस्त तो एक दूसरे के भाई होते हैं।हालांकि बात जब एक लड़का या लड़की के दोस्ती पर आती है तो लोगों के जवाब बदल जाते है। कई लोगों का मानना है कि लड़का और लड़की अच्छे दोस्त नहीं हो सकते किसी एक को उसमें प्यार हो जाता है। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि वह अगर चाहें तो अच्छे दोस्त हो सकते हैं।

 

समाज की सोच

आज भले ही आप हर काम में मॉडर्न क्यों ना बनें, लेकिन बात जब लड़का और लड़की की दोस्ती की आती है तो समाज को इससे बहुत दिक्कत होने लगती है। लोग हर बात को एडजस्ट कर ले जाते हैं लेकिन समाज के लोगों के लिए आज भी लड़का लड़की की दोस्ती को गलत मानते हैं। ऐसे में कई बार लड़का और लड़की भी दोस्ती करने से कतराते हैं। अगर उनके बीच में सिर्फ दोस्ती भी हो तो लोगों के मन में शक होने लगता है कि इनके बीच में अफेयर होगा।

 

क्या कमिटेड हैं आप दोनों

अगर एक लड़का और लड़की साथ बैठे हों या फिर बात कर रहे हों तो लोगों को एक ही सवाल उनसे पूछना होता है कि क्या वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार साथ बैठे लड़का लड़की को लोग गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड समझ लेते हैं। कई बार तो लोग खुलकर ही पूछ लेते हैं। ऐसे में इन सवालों से बचने के लिए भी लोग एक दूसरे से दूर रहने लगते हैं औऱ दोस्ती तोड़ लेते हैं।

 

एहसास बदलने लगे

कई बार यह दोस्ती का रिश्ता लड़का और लड़की के बीच से ही टूट जाता है। दोनों में किसी एक के एहंसास बदलने लगते हैं। कई बार लड़की को ही ल़ड़के की किसी दोस्त से दिकक्त होने लगती है या फिर लड़के को ही अपनी दोस्त को मेल फ्रेंड्स से दिक्कत होने लगती है। ऐसे में कई बार लोगो के बीच में रिश्ता कुछ और रुप ले लेता है और दोनों को प्यार हो जाता है।

 

शादी

कई बार पैरेट्स भी औऱ लोगों की तरह इस बात का धोखा खा जाते हैं क उनके बेटे की दोस्त सिर् दोस्त नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड है।ऐसे में वह खुद दोनों का शादी कराने लगते है। वहीं लड़की के पैरेंट्स को अपनी बेटी की दोस्ती अच्छी नहीं लगती तो वह जल्दी उनकी शादी करने के बारे में सोचने लगते हैं। कई बार लड़का लड़की खुद ही शादी करने का फैसला कर लेते हैं। उन्हें लगता है कि वह एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं तो शादी भी कर सकते हैं।

 

फिल्म और कहानी से प्रभाव

हमारी फिल्मों में भी दोस्ती को हमेशा प्यार पर खत्म किया जाता है। अक्सर हीरो और हिरोइन दोस्त रहते हैं और फिर उनके बीच प्यार होने लगता है। कुछ लोगों के ऊपर इन बातों का गहरा प्रभाव पड़ता है और अपने दोस्ती को वह भी प्यार समझने लगते हैं। इस वजह से कई बार लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त नहीं रह पाते।

 

यह भी पढ़ें

Back to top button