विशेष

आश्चर्यजनक:एक अजीबो-गरीब कुंआ जिसके अन्दर से आती है रौशनी… देखें वीडियो!

यह दुनियाँ रहस्यों से भरी हुई है। यहाँ पर ऐसी-ऐसी चीजें हैं, जिसका आजतक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पायें हैं। कोई भी चीज क्यों है, किस लिए है और कैसे हैं, आजतक उस सवाल का जवाब वैज्ञानिक ढूँढने में असफल रहे हैं। प्रकृति के आश्चर्यों के बारे में कहना मुश्किल है। अगर आज भी किसी नई चीज की या जगह की खोज की जाए तो वह निकल आएगी। ऐसा नहीं है कि वह अचानक से आ गयी होगी, बल्कि वो तो हमेशा से ही यही है लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं थी।

कुछ रहस्यों को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके:

समुद्र की गहराई और हिमालय की ऊँचाई देखकर लगता है कि प्रकृति ने कितनी नायाब चीजें इस धरती पर बनाई हुई है। आज हम आपको दुनियाँ की एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएँगे जो रहस्यों से भरपूर है। आजतक उसके रहस्यों के बारे में वैज्ञानिक भी सही तरह से पता नहीं लगा पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसे कुएँ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके निचे से रौशनी आती है। यह रौशनी क्यों आती है और कैसे आती है, इस बात को कोई नहीं जानता है।

कुएँ के निचे से आती है रौशनी:

दरअसल यह कुआँ पुर्तगाल सिंतारा में बना हुआ है, इस कुएँ की सबसे ख़ास बात है कि इस कुएँ के निचे से हर समय रौशनी आती रहती है, जबकि निचे कोई भी बिजली की व्यवस्था नहीं की गयी है। आपको बता दें क्यूंटा डा रिगालेरिया के नजदीक बने इस कुएं को लेडीरिनथिक ग्रोटा के नाम से भी जाना जाता है। यह कुआँ चार मंजिले ईमारत जितना गहरा है और जैसे-जैसे इस कुएँ के निचे जाओ, यह संकरा होता जाता है। इस कुएँ में चारो तरफ गलियारा बना हुआ है और निचे जाने के लिए सीढ़ी भी बनी हुई है।

पुर्तगाली शैली में बनाया गया है कुएँ को:

इस कुएँ को पुर्तगाली शैली के अनुसार बनाया गया है, जो देखने में बहुत ही सुन्दर लगता है। इस कुएँ के निचे कई सुरंगे बनी हुई हैं, जिसमे से पिला प्रकाश निकलता रहता है। इसके अन्दर देखने पर बिलकुल ऐसा लगता है जैसे किसी ने निचे एलइडी लाइट लगा रखी हो। जबकि ऐसा कुछ नहीं है, वहाँ पर किसी ने कोई लाइट नहीं लगा रखी है। यहाँ प्राकृतिक रूप से अपने आप रौशनी आती रहती है।

 

लोग कुएँ में सिक्के डालकर माँगते हैं दुआएँ:

इस कुएँ को मन्नत वाला कुआँ भी कहा जाता है। यहाँ जाने वाले लोग इस कुएँ में सिक्के डालकर अपनी इच्छा पूर्ति के लिए दुआएं मांगते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहाँ पर सिक्के डालकर जो भी दुआएं माँगी जाती हैं वो पूरी हो जाती हैं। इस कुएँ को देखने के लिए पूरी दुनियाँ से लोग पुर्तगाल पहुँचते हैं। इसकी रौशनी के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं, लेकिन इसके पीछे के कारण को वैज्ञानिक भी नहीं जान सकें हैं।

वीडियो देखें:

Back to top button