Trending

साप्ताहिक राशिफल: साल 2018 के आखिरी सप्ताह में इन 5 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की वर्ष 2018 का आने वाला आखिरी सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको इस साल के आखिरी सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह मेष राशि वाले ज़रुरतमंद लोगों को सहायता के रूप में दान-चंदा दे सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में शुरूआत से तेजी बनाए रखें। आमदनी में वृद्धि होने के साथ साथ आय के नए स्रोतों का सृजन होगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से हिस्सा ले सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। बौद्धिक प्रयासों से काम को सफलता से करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा।

करियर के विषय में : करियर में मिल-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा।

हेल्थ के विषय में : लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह सप्ताह आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। अपनी रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। वरिष्ठ आपसे काफी उम्दा प्रदर्शन की आशा करेंगे, इसलिए आप पर अधिक दबाव आ सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। बड़े खर्चों से बचें अन्यथा परेशानियाँ बढ़ सकती है। नए साल में यात्राएं बहुत फलदायी नहीं होंगी। छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर कार्य पूरा करने की सोचें।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश भी रख सकता है जिसे आपको पूरा करना होगा।

करियर के विषय में : करियर के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कड़ी मेहनत करते रहें।

हेल्थ के विषय में : रक्त और ह्रदय संबंधी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह व्यापार के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आलस्य से दूर रहें। सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा, अपनी क्षमताओं का उपयोग करें। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। क़ारोबार के विस्तार के लिए अच्छे अवसर आएंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने पार्टनर को भरपूर प्यार देंगें।

करियर के विषय में : करियर में सफल होने के लिए मेहनत करनी पडेंगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम करने से नई पहचान मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : साल के आखिरी सप्ताह में स्वास्थ्य खराब रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल हो सकता है। भाई-बहन में से किसी की तबियत बिगड़ने की संभावना है। परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है। आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। यदि किसी जातक को पुरानी बीमारी है तो उस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में यह सप्ताह कई लाभकारी पल लेकर आएगा।

करियर के विषय में : करियर में भारी छलांग लग सकती है और आपको फायदा हो सकता हैं।

हेल्थ के विषय में : सर्दी-जुकाम और दुर्घटनाओं का खतरा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लेने से आपके कामों में आपको जरुर सफलता मिलेगी। आर्थिक जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। व्यापार में नए-नए आइडिया आएंगे जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। वाहन की गड़बड़ी से परेशान रहेंगे। व्यापार में नए अनुबंध या नौकरी में तरक्की की प्रबल सम्भावना है। खर्चा भी ज्यादा होगा। आपको इस सप्ताह चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ कहीं जाने का मूड बनेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपका करियर ऊँचाई को छूएंगा।

हेल्थ के विषय में : स्नायु और पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शब्दों का गलत चुनाव आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको काम-काज बढ़ाने के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। अपने प्रियजनों से दूरी आपको बेचैन करेगी। कारोबार में पिता के सहयोग आपका फायदा बढ़ सकता है। नया घर या वाहन ख़रीदने का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के कहीं पर घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा लोगो को पदोन्नति मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : अांख के रोग और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आस्था और विश्वास से काम पूरे होंगे। अपनी सोच को किसी भी वजह से सिमित कर लेना ठीक नहीं होगा। आपको व्यवसाय में धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ा काम करने से पहले सोच लें। अपने नजदीकी दोस्त से आप बातचीत कर सकते है। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। आपका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण भी बेहतर हो सकेगा, साथ ही सामजिक जीवन प्रभावशाली होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधित मामलों में सप्ताह काफी अनुकूल रहेगा। आप अधिकांश समय अपने प्रियतम के साथ बिताएंगे।

करियर के विषय में : आप जो बिजनेस कर रहे हैं उसका इस सप्ताह विस्तार कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। इसमें गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके विरोधी शांत रहेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। इस सप्ताह स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको कुसंगति से बचकर रहने और खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनकी निश्चित तौर पर इस सप्ताह नौकरी लगने का योग बने है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, आपके घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा।

करियर के विषय में : यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यह सप्ताह आपके करियर के लिए अच्छा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह साझीदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएँ। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक जातकों को लाभ मिलेगा तथा विदेश में शिक्षा प्राप्ति हेतु प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह धनु राशि कोई हानि तो नहीं होगी, लेकिन विशेष फायदा भी नहीं होगा। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है। कारोबार में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पद सकती है भक्ति में मन लगा रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको लव प्रपोजल मिल सकता है।

करियर के विषय में : करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। करियर में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। पहले से चली अा रहीं सारी परेशानियां दूर होंगी और विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां भी हासिल होगी। बड़ा फैसला लेने से पहले अपने घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। छोटे मामले भी ज्यादा परेशान कर सकते हैं, जिससे आप चिंता कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है।

प्यार के विषय में : प्रेमी संग तालमेल में मजबूती आएगी और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

करियर के विषय में : यह सप्ताह आपके करियर के लिए सामान्य रहने का संकेत दे रहा है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज होंगे।छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलेरी बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है। अनिश्चित कारणों से बदलाव होंगे लेकिन प्रगति होती रहेगी खर्चा बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य हल्का खराब रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मनोरंजन करने के लिए आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। आपकी कुंडली में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति में पहले से और सुधार होने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में तकरार बढ़ा सकती है।

करियर के विषय में : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा कोई उच्च स्थान प्राप्त होगा, नौकरी के लिहाज से सप्ताह सामान्य है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत में गिरावट आएगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 24 दिसंबर से 30 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 24 दिसंबर से 30 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 24 दिसंबर से 30 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के इस पवित्र मंदिर में भगवान देते हैं साक्षात दर्शन, पूरी दुनिया में है इसकी मान्यताएं

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet benteng786 https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto