विशेषअध्यात्म

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य के इस मन्त्र से कर सकते हैं आप ख़ास लोगों को अपने वश में!

आचार्य चाणक्य आज से हजारों साल पहले ही एक ऐसी पुस्तक की रचना की थी, जिसमें उन्होंने अपने ज्ञान की सभी बातें लिख दी थी। उस पुस्तक को चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। इसमें लिखी बातों को अगर व्यक्ति अपने जीवन में शामिल करे तो वह खुशहाल जीवन जी सकता है। चाणक्य ने अपनी पुस्तक में यह भी बताया है कि किसी को कैसे अपने वश में किया जा सकता है। आप कुछ ख़ास लोगों को वश में करके उनके कोई भी काम करवा सकते हैं।

चाणक्य सूत्र:
लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा।
मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्।।

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि किसी भी अहंकारी, लालची, मुर्ख और बुद्धिमान व्यक्ति को कैसे अपने वश में किया जा सकता है।

*- लालची व्यक्ति:

चाणक्य के अनुसार लालची व्यक्ति को अपने वश में करना सबसे आसान काम होता है। लालची व्यक्ति को किसी बात से मतलब नहीं होता है, उसे बस पैसे की परवाह होती है। उसे इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता है कि धन कैसे अर्जित किया गया है। ऐसे लोगों को आप पैसे देकर आसानी से अपने वश में कर सकते हैं।

*- अहंकारी व्यक्ति:

अहंकारी व्यक्ति का काम ही होता है दूसरों को निचा दिखाना, उसके सामने अगर कोई झुक जाता है तो इससे उन्हें बहुत ख़ुशी होती है। अहंकारी व्यक्ति को चाटुकारिता बहुत पसंद होती है। अपना काम निकलवाने के लिए ऐसे व्यक्ति के सामने दोनों हाथ जोड़कर झुक जाना चाहिए, वह अपने आप आपके वश में आ जायेगा। अहंकारी व्यक्ति को सम्मान देकर अपने वश में आसानी से किया जा सकता है।

*- मुर्ख व्यक्ति:

किसी भी मुर्ख व्यक्ति को वश में करना बड़ा ही आसान काम होता है। चाणक्य ने कहा है कि ऐसे लोगों को उनके मन मुताबिक काम करके अपने वश में किया जा सकता है। आप मुर्ख व्यक्ति की हर समय प्रशंसा करते रहें, वह आपका हर काम बिना सोचे-समझे कर देगा। वह आपको ज्यादा परेशान भी नहीं करेगा।

*- बुद्धिमान व्यक्ति:

सबकी तरह बुद्धिमान व्यक्ति को अपने वश में करना थोडा मुश्किल कार्य होता है। ऐसे लोगों के पास अपनी खुद की समझ होती है, और यह जल्दी किसी की बात में नहीं आते हैं। ऐसे लोगों को वश में करने से पहले अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना चाहिए और इनके सामने ज्ञान एवं नीतियों की बातें करनी चाहिए। इस तरह से इनको अपने वश में किया जा सकता है, यह काम थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है।

प्रेम से कर सकते हैं सबको अपने वश में:

इसके अलावा आप दुनियाँ के किसी भी व्यक्ति को अपने अच्छे आचरण, व्यवहार और मधुर वाणी से अपने वश में आसानी से कर सकते हैं। हर इंसान को अच्छा सुनना पसंद होता है और अगर आप उससे प्रेम से बात करेंगे तो वह आपका कोई भी काम करने के लिए तैयार हो जाता है।

Back to top button