विशेष

फिल्मों में जयललिता ने किया था धर्मेन्द्र के साथ काम… देखें वीडियो!

कल रात 11:30 पर अपोलो हॉस्पिटल में जयललिता ने अपने जीवन की आख़िरी साँसे ली। भले ही आज वह हमारे बीच ना हों, लेकिन वह अपने समाज सेवा और अपनी फिल्मों के जरिये हमारे बीच हमेशा ही जीवित रहेंगी। वह जितनी उम्दा राजनेता थीं, उतनी ही बेहतरीन अभिनेत्री भी थीं। उन्होंने अपने जीवन में कई सफल फ़िल्में की हैं, जिसकी वजह से वह अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हो गयी हैं।

इन्होंने अंग्रेजी फिल्मों में भी किया था काम:

जयललिता ने जब अपनी पढ़ाई शुरू की थी, तभी स्कूल के दिनों में उनकी माँ ने उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए माना लिया था। उन्होंने पहली बार “एपिसल” नाम की अंग्रेजी फिल्म में 1961 में काम किया था। वह 15 साल की उम्र में ही कन्नड़ फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने लगी थीं। उनकी मृत्यु आज पुरे देश के लिए बहुत बड़ा धक्का है।

300 से ज्यादा फिल्मों में सफल अभिनेत्री के रूप में काम:

आपको बता दें जयललिता ने निर्देशक श्रीधर की फिल्म “वेन्नीरादई” से अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू किया था और लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जयललिता ने अपने जीवन में कई भाषाओँ की फिल्मो में काम किया था। इन्होने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, अंग्रेजी के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। लेकिन आपको बता दें कि जयललिता ने केवल एक हिंदी फिल्म में काम किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपने पुरे जीवन में सिर्फ एक हिंदी फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ काम किया था। उस फिल्म का नाम इज्ज़त था।

पहली और आख़िरी हिंदी फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ किया काम:

आज हम आपको उस इकलौती हिंदी फिल्म का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे जयललिता ने धर्मेन्द्र के साथ काम किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धर्मेन्द्र और जयललिता दोनों डांस कर रहे हैं। शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि वह एक बहुत ही उम्दा डांसर भी थीं। आज वह हमारे बीच भले ही ना हों लेकिन वह अपने इन्ही कामों की वजह से हमारे लिए हमेशा जिन्दा रहेंगी।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/DYRuyFx3bm4

Back to top button