दिलचस्प

इस स्टूडेंट ने अपनी टीचर को ना पढ़ाने के लिए गया जबरदस्त गाना….. वीडियो वायरल!

मस्ती करना किसे पसंद नहीं होता है, कहा जाता है दुनियाँ के हर इंसान में कुछ चीजें सामान होती है। उनमे से एक है मस्ती करना, पूरी दुनियाँ के लोगों को मस्ती करना अच्छा लगता है। ये अलग बात है कि मस्ती करने का तरीका और अंदाज अलग-अलग होता है, लेकिन मस्ती करते सभी हैं। खासतौर से अगर बात की जाए स्टूडेंट की तो इनका काम ही होता है, पढाई के साथ-साथ खूब सारी मस्ती करना। हममें से लगभग सभी ने कॉलेज की जिंदगी को जिया है। सभी को पता है कि स्कूल में जबरदस्ती बच्चों को पढ़ाया जाता है, लेकिन कॉलेज ने आने के बाद आजादी होती है कि हम खुद की मर्जी से क्लास कर सकें।

टीचर को नहीं पढ़ाने के लिए कहा बहुत ही अनोखे अंदाज में:

कुछ लोगों को पुरे कॉलेज के दौरान कॉलेज की कैंटीन में ही पाया जाता है, कुछ होते हैं जो पढ़ते हैं और इसमें से ही कुछ ऐसे भी होते हैं जो दोनों करते हैं। क्या आपने कभी अपने टीचर को नहीं पढ़ाने के लिए कहा है? आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे एक स्टूडेंट अपने टीचर को नहीं पढ़ाने के लिए बहुत ही अनोखे अंदाज में कहता है। लड़के ने अपनी टीचर को गाना गाकर कहा कि आप आज मत पढ़ाइये। लड़के के इस गाने का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नहीं मन होता है लड़के का पढ़ने का:

दरअसल यह घटना पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेस टेक्नोलॉजी की है। वहाँ एक क्लास में टीचर जैसे ही घुसती हैं, एक लड़के का पढ़ने का मन नहीं होता है। वह लड़का टीचर को गाना गाकर माना करता है। लड़के ने फरीदा खानम के गाने “आज जाने की ज़िद ना करो” की तर्ज पर ही खुद का बनाया हुआ गाना “आज पढ़ाने की ज़िद ना करो” गाया। उसका गाना सुनकर क्लास के सभी स्टूडेंट के साथ-साथ टीचर भी हँस रही थीं।

मजाक के बावजूद भी आवाज बहुत सुरीली:

आपको बता दें उस टीचर का नाम जैनब सलीम है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि लड़के ने गाने के बीच में एक बार इस टीचर का नाम भी लिया है। हालांकि गाना मज़ाक के लिए गाया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी गाना बहुत ज्यादा सुरीला है। गाना टीचर को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद से ही यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=BPFEOjg7iUE

Back to top button