स्वास्थ्य

बस करवट बदलते बीत रही है रात तो करें यह उपाय

रात में नींद ना आना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। अक्सर लोग प्यार में होते हैं तो रात भर सो नही पाते, लेकिन ऐसा भी नही है कि उन्हें नींद नहीं आती। यहां बात हो रही है कि आप दिन भर काम काम करते हैं, लेकिन अगर दिमाग में तनाव है, कोई इच्छा है जो दबी या फिर दिन अच्छा ना बीता हो और इस वजह से रात में नींद का ना आना। इसके पीछे और भी वह हो सकती है। हालांकि ऐसा कभी कभी होता है, लेकिन अगर आपको अक्सर रात में नींद की समस्या होती है तो फिर आपको इसके प्रति गंभीर हो जाना चाहिए। रात में नींद ना आना कंजेस्टिव हार्ट फेल्योरयानी दिल का अचानक रुक जाना, डॉयबटीज, या  दिल की दूसरी बीमारियों को जन्म देता है।

नींद ना आने के ंकारण

डॉक्टर इस विषय पर अपनी राय रखते हैं। उनका मानना है कि ऐसे कई सारे कारण हैं जिसकी वजह से रात में नींद गायब हो जाती है। ऐसे में-

  • चाय- कॉफी का ज्यादा सेवन
  • मौसम में बदलाव
  • अधिक सर्दी या गर्मी
  • पर्यावरण में बदलाव

कुछ ऐसे कारणों से और भी चीजें मौजूद होती हैं। अनिद्रा का मतलब होता है सोने में परेशानी महसूस करना। इसका एक रुप है स्लीप मेंटीनेंस इन्सोमेनिया यानी सोने में दिक्कत।  साथ ही जल्दी जाग जाना, पूरी नींद ना मिलने पर टेंशन लेना जैसी चीजें शामिल हैं। एक रिसरच में यह बात सामने आई है कि लगभग 93 प्रतिशत भारतीय अच्छी नींद नहीं सो पाते। इसका मुख्य कारण रोजाना की जीवनशैली पर भी निर्भर करता है। ऐसे बहुत से कारण हैं जिसकी वजह से आपकी नींद में खलल पड़ता है। जैसे की लगातार एक ही बात सोचने पर, माहौल बदल जाने पर या फिर भूखे रहने पर। इन चीजों की वजह से भी रात की नींद उड़ जाती है। अगर आपको नींद ना आने की समस्या हो रही है तो ऐसे बहुत से उपाय है जो आप अपना सकते हैं।

एक्सरसाइज करना

आपके शरीर को एक्सरसाइज की जरुरत होती है। आप भले ही कितनी का करते हों, लेकिन कुछ पल के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी है। थोड़ी सी एक्सरसाइज रोज करें। धीरे धीरे आपके शरीर में थकान बढ़ेगी और और आप खुद ब खुद नींद में जाने लगेंगे। आपका शरीर एक्सरसाइज के बाद नींद चाहता है।

खाने पर ध्यान

रात को सोने से पहले आप क्या खाते हैं .इससे आपकी नींद पर बहुत असर पड़ता है। अगर आप रात में कैफीन यावनी चाय या कॉफी का इस्तेमाल करते हैं तो नींद पर बुरा असर पड़ता है।सोने से पहले शराब और सिगरेट का इस्तेमाल भी ना करें इससे आपकी नींद प्रभावित होती है।

धूप लें

शरीर में धूप की बहुत जरुरत होती है। सर्दियों में धूप का सेवन कम हो पाता है ऐसे में रात में सोने में समस्या होती है। दिन के वक्त थोड़ी सी ही धूप जरुर सेंके। अगर सुबह चाय पी रहे हैं तो धूप में बैठकर पी लें। इससे शरीर में गर्मी आती है। साथ ही रात में नींद अच्छी आती है। देर रात तक टीवी भी ना देखें इससे भी नींद प्रभावित होती है।

Back to top button