स्वास्थ्य

रोजाना 30 मिनट वॉक करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, आप भी कर देंगे शुरू

आजकल के समय में लोगों का जीवन काफी व्यस्त हो गया है भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अक्सर लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने शरीर पर ध्यान दे सके किसी के पास अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम करने तक का समय नहीं है परंतु यदि हम रोजाना मात्र आधे घंटे पैदल चले तो इससे हमारी स्वास्थ्य संबंधित बहुत सी समस्याएं अपने आप समाप्त हो सकती हैं वैसे देखा जाए तो सुबह के समय वॉक करना इतना आसान नहीं होता है परंतु इसको सबसे अच्छा व्यायाम भी माना गया है अगर आपके पास जिम में घंटों तक व्यायाम करने का समय नहीं है आप जिम में घंटों अपना पसीना नहीं बाहर सकते तो इससे अच्छा होगा कि आप आधे घंटे का वॉक कर ले यदि आप सुबह या शाम मात्र आधे घंटे की सैर करते हैं तो इससे ना सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि इससे बहुत सी बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता बढ़ती है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो आलस या समय ना होने की वजह से सुबह उठकर वॉक नहीं करते हैं यदि आप भी वॉक नहीं करते हैं तो आप वॉक करने के फायदों के बारे में जरूर जान लीजिए अगर आप इसके फायदे जान लेंगे तो आप आज से ही वॉक करना शुरू कर देंगे।

आइए जानते हैं वॉक करने के फायदे

हड्डियां बनती है मजबूत

एक अध्ययन में इस बात का पता चला है कि जो व्यक्ति रोजाना वॉक करते हैं या फिर दौड़ते हैं तो उनके शरीर की हड्डियां मजबूत रहती है इसके साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों को नई ऊर्जा प्राप्त होती है जिससे जोड़ों और मांसपेशियों में कोई समस्या नहीं आती है।

घटता है वजन

अगर आप रोजाना आधे घंटे का वॉक करते हैं तो इससे आप अपने शरीर का वजन आसानी से कम कर सकते हैं दौड़ने या फिर वॉक करने से हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा नियंत्रित होती है जिससे शरीर का वजन आसानी के साथ तेजी से घटाया जा सकता है।

तनाव और टेंशन रखे दूर

अगर आप रोजाना आधे घंटे का वॉक करते हैं खासकर सुबह के समय दौड़ लगाना या वर्क करते हैं तो इससे आपका शरीर हल्का और तरोताजा रहता है वॉक करने से तनाव और टेंशन से छुटकारा मिलता है यदि आप रोजाना आधे घंटे का वॉक करेंगे तो अपने आप ही फ्रेश और तनाव मुक्त महसूस करने लगेंगे।

कैंसर से लड़ने में सहायकमंद

अगर आप सुबह के समय आधे घंटे का वॉक करते हैं तो यह कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है ऐसा माना गया है कि जो कैंसर के मरीज सुबह के समय वॉक करते हैं उनका स्वास्थ्य दूसरे मरीजों की तुलना में बेहतर होता है इसके अलावा अगर महिलाएं सुबह के समय वॉक करती है तो इनको स्तन कैंसर की संभावना काफी कम होती है।

डायबिटीज से लड़ने में सहायकमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनको रोजाना वॉक करना चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल होती है और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो व्यक्ति रोजाना नियमित रूप से वॉक करते हैं उनको डायबिटीज होने का खतरा काफी कम रहता है।

ब्लड सरकुलेशन में वृद्धि

रोजाना आधे घंटे का वॉक करने से आपकी मांसपेशियों में ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है इसके साथ ही मांसपेशियों में किसी भी प्रकार की इंजरी का खतरा कम होता है।

Back to top button