विशेष

इस लड़की का शानदार पंजाबी गाना सुनकर लोग हुए मंत्रमुग्ध …वीडियो वायरल!

गाना सुनना किसे पसंद नहीं होता है। संगीत को दावा के सामान माना जाता है। अगर वहीँ कोई बहुत अच्छा गाना गा रहा हो तो फिर कहना ही क्या, ऐसा लगता है कि बस दिन भर यही सुनते रहो। आपने देखा भी होगा कुछ लोगों को कि अगर उन्हें कोई गाना पसंद आ जाता है तो वह उसे लगातार कितने दिनों तक सुनते रहते हैं। अगर बात लाइव गाने कि की जाए तो लोगों की दीवानगी देखने को ही मिलती है। अभी कुछ दिनों पहले भारत में मशहूर बैंड “कोल्ड प्ले” का एक कार्यक्रम हुआ था। उसमे गाना सुनने वालों की भीड़ देखकर लोगों को यकीन हो जायेगा कि गाने की कितनी दीवानगी है।

हर कोई अपना वीडियो डाल रहा है यू-ट्यूब पर:

सोशल मीडिया ने इस भीड़ में कमी की है, अब लोग कोई भी गाना यू-ट्यूब पे देख लेते हैं। कोई नया-नया उभरता हुआ गायक होता है तो वह अपने गाने को रिकॉर्ड करके उसे यू-ट्यूब पे डाल देता है और देखते ही देखते वह प्रसिद्ध हो जाता है। पिछले कुछ दिनों से ऐसे लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इन सबकी वजह सोशल मीडिया ही है। इसी की वजह से आज के समय में कई लोगों की दबी हुई इच्छा बाहर आ रही है और वह अपने मन का काम कर पा रहे हैं। आजकल एक लड़की के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दमदार आवाज में गया पंजाबी गाना:

दरअसल एक स्कूल की छात्रा ने एक पंजाबी गाना गाया है जो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने वाली उस लड़की को भी नहीं पता था कि उसका गाना लोग इतना पसंद करेंगे। आपको बता दें लड़की ने यह गाना पंजाबी में गाया है। लड़की यह गाना किसी माइक के सहारे नहीं गा रही है और ना ही किसी मंच पे गा रही है। लड़की ने यह गाना अपने स्कूल में गया है और इतनी दमदार आवाज में गाना गाय है कि शिक्षक इसका वीडियो बनाने के लिए मजबूर हो गए।

48 लाख बार देखा जा चुका है वीडियो:

आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक इस वीडियो को 48 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1.5 से ज्यादा बार शेयर भी किया जा चुका है। आप भी इस वीडियो में लड़की की दमदार आवाज को सुन सकते हैं। यकीन मानिये गाना सुनने के बाद आप बड़े-बड़े पंजाबी गायकों को भूल जायेगें।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=EoCgEcAcH44

Back to top button