विशेष

जानिए शरीर के किस अंग पर तिल का क्या मतलब होता है और उसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है!

इंसान के जीवन पर हर एक चीज की वजह से प्रभाव पड़ता है। उसके घर का उसके जीवन पर प्रभाव पड़ता है, उसके व्यवहार का उसके जीवन पर प्रभाव पड़ता है और यहाँ तक कि उसके शरीर पर जो तिल होता है, उसका भी उसके जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। हर किसी के शरीर पर कही ना कहीं कोई तिल या मस्सा जरुर होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर पर पाए जाने वाले हर तिल का एक मतलब होता है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि, शरीर के किस अंग पर तिल का क्या मतलब होता है और उसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

शरीर के इन हिस्से पर तिल का यह मतलब होता है:

*- गाल पर तिल:

your body mole tells about your personality

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के गाल पर तिल होता है, वह पढ़ने में बहुत प्रखर बुद्धि का होता है, वह पढ़ाई में बहुत आगे तक जाता है। वह जीवन में कुछ भी एक बार ठान लेता है तो जब तक वह कर नहीं लेता है, उसे चैन नहीं मिलता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत तरक्की करते हैं और बहुत आगे जाते हैं।

*- ठुड्डी पर तिल:

your body mole tells about your personality

जिनके ठुड्डी पर तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। अगर आपके ठुड्डी पर भी तिल है तो आपको इस बात की ख़ुशी होनी चाहिए कि आप बहुत भाग्यशाली व्यक्ति हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनके ठुड्डी पर तिल होता है, उन्हें जीवन में कुछ भी पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। ऐसे लोगों को आसानी से धन और शोहरत मिल जाती है।

*- नाक पर तिल होना:

your body mole tells about your personality

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी नाक पर तिल होता है, वह जीवन में खूब यात्रायें करते हैं। ऐसे लोग थोड़े आशिक़ मिजाज के होते हैं। यह भी कहा जाता है कि जिनके नाक पे तिल होता है, उन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि गुस्सा जैसे हर समय इसकी नाक पे ही रहता है।

*- पेट पर तिल का होना:

your body mole tells about your personality

जिन लोगों के पेट पर तिल होता है, उनके बारे में कहा जाता है कि वो खाने-पीने के बहुत शौक़ीन होते हैं। इनको स्वादिष्ट भोजन से बहुत लगाव होता है, ये भोजन को पहले और जरुरी कामों को भी दुसरे स्थान पर रखते हैं।

*- गर्दन पर तिल होना:

your body mole tells about your personality

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी गर्दन पर तिल होता है, वह बहुत ही सुखी जीवन जीते हैं। उन्हें जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है और इनके जीवन में जल्दी किसी प्रकार का कष्ट भी नहीं आता है।

*- आँख पर तिल होना:

your body mole tells about your personality

समुद्रशास्त्र बताता है कि जिन लोगों की आँख के ऊपर तिल होता है, वह लोग बहुत सभ्य होते हैं। उनका आचरण बहुत अच्छा होता है, वह सभी से प्रेम से व्यवहार करते हैं। वह जीवन में दूसरों को कष्ट देने से बचते हैं।

*- हथेली पर तिल:

your body mole tells about your personality

समुद्रशास्त्र कहता है कि जिन लोगों की हथेली पर तिल होता है वह बहुत मेहनती होते हैं। वह अपनी मेहनत की वजह से ही हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ते हैं। इन्हें जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

Back to top button