राजनीति

लोग यह देखकर हैरान हो गए जब दुनियाँ के सबसे प्रतिष्टित न्यूज़ चैनेल पर चलने लगी पोर्न… देखें वीडियो!

आपको कैसा लगेगा जब आप न्यूज़ देख रहे हों और बीच में अचानक से पोर्न चलने लगे, जी हाँ पोर्न। ऐसा ही हुआ है विश्व के सबसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनेल CCN के साथ। दरअसल अमेरिका के लोगों ने जब न्यूज़ देखने के लिए CNN चैनेल लगाया तब वहाँ न्यूज़ नहीं बल्कि पोर्न फिल्म चल रही थी। इतना देखने के बाद लोग हैरान हो गए कि यह क्या हो रहा है। हालांकि चैनेल से साफ़ कर दिया है कि यह तकनीकि दिक्कतों की वजह से हुआ था। लेकिन लोगों का एक सवाल है कि, तकनीकि दिक्कतों को ठीक करने में इतना समय कैसे लग सकता है। आपको बता दें CNN पर लगातार आधे घंटे तक पोर्न फिल्म चलती रही।

CNN पर लगातार आधे घंटे तक चली पोर्न फिल्म:

दरअसल CNN के अमेरिका वाले चैनेल पर बोस्टन में शुक्रवार की रात को अचानक से पोर्न चलने लगा। इससे सिर्फ अमेरिका के बोस्टन क्षेत्र के लोग ही प्रभावित हुए हैं। ख़बरों के अनुसार, यह घटना न्यूजर्सी के टीवी केबल प्रोवाइडर आरसीएन की गलती की वजह से हुआ था। आपको बता दें बोस्टन में आरसीएन के मुख्या उप प्रबंधक और जनरल मैनेजर जेफ़ कार्लसन ने बताया है कि हम मामले की जाँच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चला है कि बोस्टन में CNN पर आधे घंटे तक पोर्न फिल्म चलती रही है।

व्यक्ति ने ट्विटर करके पूछा:

आपको बता दें एक व्यक्ति ने ट्विटर पर मैसेज करके पूछा था कि क्या किसी और के घर पर भी CNN चैनेल में पोर्न फिल्म चल रही है। इसके जवाब में आरसीएन ने कहा कि सब कुछ सही है, अगर आपके घर पर कोई दिक्कत है तो आप अपना पता बताएँ, ताकि उनके घर जाकर तकनीकि दिक्कत को दूर क्या जा सके।

पूरी दुनियाँ में आग की तरह फैली खबर:

कल से ही यह खबर पूरी दुनियाँ में आग की तरह फैल रही है। इस समय सोशल मीडिया पर CNN के बारे में ही बात की जरी है और इससे जुड़े वीडियो शेयर किये जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला आप भी वीडियो में देख सकते हैं।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=F0PxtVPVXLg

Back to top button