विशेष

दुनियाँ के सबसे हैंडसम पुरुषों में भारत के दो अभिनेता शामिल, आइये जानते हैं कौन हैं वो दोनों!

हर कोई हैंडसम दिखना चाहता है, और हर कोई यह सोचता भी है कि उससे अच्छा कोई दुनियाँ में है ही नहीं। मुझे ही ले लीजिये मैं भी यही सोचता हूँ कि मैं ही दुनियाँ का सबसे हैंडसम व्यक्ति हूँ। खैर ये तो सही बात है कि सिर्फ शक्ल से ही खुबसूरत दिखने वाले को इस श्रेणी में नहीं गिना जाता है। दुनियाँ का सबसे हैंडसम व्यक्ति चुनने के दौरान उसका व्यक्तित्व, नजरिया, कपड़े पहनने का तरीका और भी बहुत कुछ देखा जाता है।

अभी हाल ही में 10 हैंडसम व्यक्तियों की सूची जारी की गयी:

अभी हाल ही में दुनियाँ के 10 सबसे हैंडसम व्यक्तियों की सूची जारी की गयी है, जिसमे दो भारतीय भी शामिल हैं। मुझे पता है आपको उनका नाम जानने की काफी बेशब्री है। तो मैं आपको बता दूं इसमें जो दो नाम हैं वो किसी और के नहीं बल्कि बॉलीवुड के कृष मतलब ऋतिक रोशन और दबंग सलमान खान का हैं। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन तीसरे स्थान पर जबकि सलमान खान सातवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज हैं।
आइये देखते हैं कौन-कौन इस हैंडसम व्यक्तियों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

1- टॉम क्रूज:

world 10 most handsome man

टॉम क्रूज हॉलीवुड के एक बेहतरीन अभिनेता और निर्माता हैं, 50 साल की उम्र में भी यह ऐसे दीखते हैं जैसे अभी 30 साल के भी नहीं हुए हैं। इनकी अदा के ऊपर दुनियाँ भर की करोड़ों महिलाएँ फ़िदा रहती हैं।

2- गॉडफ्रेगाओ:

world 10 most handsome man

यह ताइवान के मॉडल और अभिनेता हैं, इनके व्यक्तित्व की ताईवानी महिलाएँ दीवानी हैं। यह अपने ड्रेसिंग सेंस और लूक के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी उम्र अभी 32 साल है और सबसे बड़ी खुशखबरी जो महिलाएँ इनसे शादी करना चाहती हैं उनके लिए, अभी ये कुँवारे हैं

3- ऋतिक रोशन:

world 10 most handsome man

ऋतिक रोशन के बारे में बताने की जरुरत नहीं है, यह बॉलीवुड के सबसे खुबसूरत अभिनेताओं में से एक हैं। 42 साल के ऋतिक आज भी 25 साल के किसी लड़के की तरह दीखते हैं और हर भारतीय लड़की इनके जैसा साथी चाहती है।

4- रॉबर्ट पैटींसन:

world 10 most handsome man

यह ब्रिटेन के मॉडल और अभिनेता हैं, एक समय था जब भारत की आधा से ज्यादा लडकियाँ इनकी दीवानी थी। हालांकि आज भी कई लडकियाँ इनकी दीवानी हैं। ये एक संगीतज्ञ भी हैं। ये भी अभी कुँवारे हैं। आपको बता दें 2008 में पीपल मैगजीन ने इन्हें “सेक्सिएस्ट मैन अलाइव” के ख़िताब से नवाज़ा था।

5- डेंजल वाशिंगटन:

world 10 most handsome man

इनके अदा की बात ही क्या, यह एक अमेरिकी-अफ़्रीकी अभिनेता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 62 साल की उम्र में भी यह कई लड़कियों के सपनों के राजकुमार हैं। यह आज भी अमेरिका के सबसे खुबसूरत अभिनेताओं में से एक हैं।

6- उमर-बोरकान-अल-गाला:

world 10 most handsome man

यह मिडिल ईस्ट के देशों में खूब चर्चित हैं, ये अभी केवल 27 साल के हैं। वहाँ पर महिलाएँ इनकी दीवानी हैं और एक महिला ने तो इन्हें उपहार में कार भी दी थी। इसी बात से इनके प्रसिद्ध होने का अनुमान लगाया जा सकता है।

7- सलमान खान:

world 10 most handsome man

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को कौन नहीं जनता है, विश्व के सबसे हैंडसम पुरुषों की सूची में ये सातवें स्थान पर हैं। इनके फैन इंडिया में ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी हैं। 50 की उम्र पार कर चुके इस अभिनेता की दीवानगी इस कदर है कि लडकियाँ इनसे शादी करने के लिए मरती हैं।

8- नोह मिल्स:

world 10 most handsome man

33 साल के इस कनेडियन अभिनेता को इस सूची में आठवाँ स्थान मिला है, यह एक मॉडल भी हैं।यह अपनी लम्बाई, हलकी भूरी आँखों और बाल की वजह से खूब चर्चित हैं। कनाडा ही नहीं अन्य देशों की भी लडकियाँ इनके लिए दीवानी रहती हैं।

9- ब्रैड पिट:

world 10 most handsome man

इस सूची में नौवाँ स्थान हॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता ब्रैड पिट का है। यह 53 साल की उम्र में भी बहुत हैंडसम दीखते हैं, यह जीतने खुबसूरत दीखते हैं उससे भी अच्छे एक अभिनेता हैं।

10- प्रिंस विलियम:

world 10 most handsome man

इस सूची में आख़िरी नाम ब्रिटेन के राजकुमार विलियम का है, इनकी उम्र 34 साल है और यह पुरे यूनाइटेड किंगडम में अपनी खूबसूरती की वजह से जाने जाते हैं।

Back to top button