विशेष

देखिये किस तरह से 10 फीट के खूँखार मगरमच्छ का तेंदुए ने किया शिकार… वीडियो वायरल!

तेंदुए का तो नाम आपने सुना ही होगा, कहा जाता है कि यह जंगल का सबसे खतरनाक और खूँखार शिकारी होता है। इसकी एक बार किसी शिकार पर नजर पड़ गयी तो उसे सिर्फ भगवान भी बचा सकता है। ठीक ऐसी ही बात पानी के सबसे खूँखार जानवर मगरमच्छ के बारे में कही जाती है। यह पानी का राजा होता है, अगर पानी में हाथी भी चला जाए तो यह उसे मारने की हिम्मत रखता है।

मगरमच्छ और तेंदुआ दोनों ही अपनी जगह के बादशाह:

आपने हाथी और मगर के लड़ाई वाली कहानी तो सुनी ही होगी। उसमे भी यही है कि मगर उतने बड़े हाथी को पानी में खिंच ले जाता है। कहा जाता है कि पानी में जाने के बाद मगरमच्छ का कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। मगरमच्छ और तेंदुआ दोनों ही अपनी- अपनी जगह के बादशाह हैं, लेकिन आपने सोचा है कि क्या होगा जब ये दोनों आमने- सामने होंगे। इनमे से कौन जीतेगा? तो आपको बता दें इन दोनों के बीच एक बार सामना हुआ और इसका वीडियो भी है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मौका देखकर तेंदुए ने किया मगरमच्छ पर हमला:

दरअसल हुआ ये कि ब्राजील के जंगलों में नदी किनारे एक मगरमच्छ आराम फरमा रहा था। उधर जंगल में नदी किनारे से एक भूखा तेंदुआ गुजर रहा था। उसकी नज़र आराम फरमा रहे मगरमच्छ पर पड़ी। तेंदुए ने मौके का फायदा उठाते हुए, उसपर हमला कर दिया। हालांकि मगरमच्छ को इस बात का अंदाजा हो गया था, इसलिए वह वहाँ से भागने की फ़िराक में था। लेकिन वह पानी से बाहर था, तो उसकी बुद्धि काम नहीं कर रही थी और वह तेंदुए के जाल में फँस गया।

मगरमच्छ चाहकर भी कुछ नहीं कर सका:

तेंदुए ने मगरमच्छ के गर्दन को इस तरह से पकड़ा था कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा था। देखते ही देखते उसने भारी- भरकम मगरमच्छ को मार डाला। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही तेंदुए ने मगरमच्छ के गर्दन पर हमला किया मगरमच्छ की एक ना चली और वह आसानी से हार गया।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/V_feJpWIixg

Back to top button