स्वास्थ्य

अनचाहे तिल से खूबसूरती पड़ रही है फीकी तो अपनाए ये 7 घरेलू उपाय

न्यूज़ट्रेन्ड हेल्थ डेस्क- वैसे तो चेहरे पर तिल होना शुभ भी माना जाता है। एक या दो तिल हों तो ये अच्छा भी लगता है। मगर चेहरे पर अधिक काले दाग तिल या मस्से दिखते हैं तो इससे चेहरे की खूबसूरती भी खराब होती है। इसके अलावा अगर तिल जगह जगह दिखने लगे तो ये आपके चेहरे को बिगाड़ सकते हैं। वैसे तो तिल कई प्रकार के होते हैं लेकिन आम तौर पर काले रंग के तिल पाए जाते हैं।

ये चेहरे के अलावा किसी भी हिस्से में हो सकती है। हमारे चेहरे पर या शरीर के किसी भी भाग में तिल बचपन से निकलता है लेकिन इनकी संख्या उम्र बढ़ने के साथ साथ बढ़ती ही जाती है। क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में अधिकतम 40 तिल भी हो सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर कई तिल उभर आए हैं तो आप इन्हें साफ करने के लिए कई प्रकार के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों से आप अपने चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से से तिल हटा सकते हैं वो भी बिना किसी दर्द और साइड इफेक्ट्स के।

तो आइये जानते हैं कि वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं जिसे अपनाकर आप तिल से छुटकारा पा सकते हैं।

फूलगोभी- फूलगोभी बहुत ही  आसानी से पाया जाने वाला एक सब्जी है। और लगभग हर घर में इसकी सब्जी खाई जाती है। फूल गोभी को पीसकर इसका रस तैयार कर लें इसके बाद इसे तिल वाली जगह पर लगाएं। इससे पुरानी त्वचा गायब हो जाएगी और तिल साफ हो जाएगा।

धनिया की पत्ती- सब्जी को खुशबूदार और मनमोहक बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला धनिया त्वचा के लिए भी बहुत ही गुणकारी होता है। इसका पेस्ट बनाकर तिल वाली जगह में लगाएं इससे बहुत ही लाभ मिलेगा। कुछ समय के बाद तिल साफ हो जाएगा।

लहसुन- लहसुन का पेस्ट बना लें इसे तिल वाली जगह पर लगाएं और उस पर पानी में भिगोया हुआ कोई काटन का कपड़ा बांध दें। इससे तिल आसानी से छुट जाएगा।

रेड़ी का तेल- रेड़ी का तेल बहुत ही लाभकारी होता है। तिल वाली जगह पर रेड़ी के तेल का मसाज करें। इससे तिल मिटाने में काफी राहत मिलेगी। इससे धीरे धीरे लेकिन तिल हमेशा के लिए ही गायब हो जाते हैं।

अनानास- अनानास फल तो स्वास्थय के लिए बहुत ही गुणकारी है ही। साथ ही ये तिल को साफ करने के लिए भी एक दवा है। अनानास के टुकड़े को काटकर तिल वाली जगह पर रखकर उसपर कपड़ा बांध दें। इससे तिल धीरे धीरे साफ हो जाएगा। या फिर अनानास के रस में  थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर इसे चेहरे पर स्क्रब करें। इससे धीरे धीरे तिल हल्का पड़ने लगेगा। और आपके चेहरे की खूबसूरती बनी रहेगी।

शहद और सन बीज- सनबीज के तेल के साथ थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे तिल पर रगड़ने से चेहरा चमकेगा बल्कि तिल भी साफ हो जाएगा।

प्याज का रस और सेब का सिरका- कुछ बूंद प्याज की रस में सेब के सिरके को मिला लें इसके बाद इसे तिल पर लगाएं। इस उपाय को कुछ दिनों तक करने से तिल गायब हो जाते हैं।

Back to top button