विशेष

अगर घर में लगाएंगे ये 7 पौधे तो जिंदगी भर नहीं होगी पैसों की कमी, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

न्यूज़ट्रेन्ड वेब डेस्क- घर में सुख शांति पाने के लिए लोग वास्तु टिप्स अपनाते हैं। कई लोग तो घर में पैसों की किल्लत को दूर करने के लिए भी कई तरह के टोटके अपनाते हैं। लेकिन आप वास्तु टिप्स अपनाने के अलावा अपने घर आंगन में  कुछ प्लांट भी लगा सकते हैं, घर की अशांति और पैसों की  किल्ल्त को दूर करने के लिए आप बहुत सारे टिप्स अपनाने के अलावा कुछ पौधे भी लगा सकते हैं। इन पौधों से घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। साथ ही साथ ऑक्सीजन और सकारात्मक उर्जा का संचार भी होगा। इन पौधों का निश्चित तौर पर आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन कौन से पौधे हैं जिन्हें  लगाने पर आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

तुलसी- तुलसी का पौधे अपने घर में जरूर रखें। इसका पेड़ झाड़ीनुमा होता है। ये ऑक्सीजन का अच्छा स्रोत है। और घर में सुख समृद्धि लाता है। तुलसी के पौधे को घ में रखने का उल्लेख कई वेद और शास्त्रों में भी किया गया है। इसका झाड़ीनुमा पौधा होता है। इसे आप घर के आंगन में सूरज की रोशनी में भी रख सकते हैं। ये किसी भी मिट्टी में आसानी से उग जाने वाला पौधा होता है।

पान- पान के पौधे को शुभ माना जाता है। ये छाया में ही लगता है।  हर शुभ काम में इनका इस्तेमाल भी किया जाता है। और देखने में भी बहुत ही सुंदर होता है। पान की लता होती  है। इसे गमले में  लगाकर इसे किसी भी कोने में रखें और इसके प्लांट को सहारा दें। किसी रस्सी आदि से बांध दें।

मनी प्लांट- इनके नाम से तो सभी परिचित ही होते हैं। लगभग हर घर में ये पाया जाता है। ये बहुत ही आसानी से लग जाने वाला पौधा है। मिट्टी के अलावा ये पानी में भी लग जाता है। इनकी कटिंग से ये बहुत ही आसानी से उग जाने वाला पौधा है। इससे सकारात्मक उर्जा निकलती है। और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इन्हें धूप की कोई विशेष जरूरत नहीं होती है। ये बढ़ते भी हैं और ऑक्सीजन  भी देते हैं। वैसे भी इसके नाम से ही इसे धन और समृद्धि से ही जोड़ा जाता है।

केला- इन पौधों में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ये बहुत ही शुभ और स्वच्छ पौधे होते हैं। इनका उपयोग हर शुभ कार्य के लिए किया जाता है। ये रेतीली मिट्टी में बहुत ही जल्दी बढ़ते हैं।

बैम्बू प्लांट्स- घर में बैम्बू प्लांट्स को लाल रंग के धागे से बांध कर रखें। इससे ना सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि घर में अच्छा माहौल भी बनेगा। सभी मिलजुलकर साथ ही रहेंगे। इसे घर में कहीं भी आसानी से लगा सकते हैं। इसे घर में लगाने से संतान और वंश सुख समृद्धि से रहते हैं।

रबर प्लांट्स- रबर प्लांट्स को घर के धन वाले एरिया में रखा जाता है इससे धन लाभ होता है। गोल पत्तों वाला रबर प्लांट्स घर में सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में किसी भी सदस्य को बीमारी नहीं होती और सुख समृद्धि बनी रहती है।

जेड प्लांट- इसे घर के अलावा आप ऑफिस में भी रख सकते हैं। इससे बहुत ही लाभ होता है। इसे अक्सर ऑफिस के मुख्य द्वार में लगाया जाता है।

Back to top button
?>