विशेष

मनी प्लांट लगाने का सही तरीका, सही तरीके से नही लगाएंगे तो होंगे ये नुकसान

मनी प्लांट लगाने का सही तरीका :-  ऐसा माना जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से घर में पैसों की वृद्धि होती है।और यह वजह है कि हर कोई अपने घर में ये पौधा जरूर लगाता है।इससे दो फायदे होते हैं एक तो घर में हरे-भरे पौधे देखने को मिलते हैं जिसके घर की सुंदरता बढ़ती है और दूसरा की इससे पैसों में वृद्धि भी होती है।

बता दें कि वास्तु की दृष्टि से भी इस पौधे को काफी अच्छा और शुभ माना जाता है।सिर्फ वास्तु ही नहीं बल्की चीनी विघा फुंग शुई के अनुसार भी घर में मनी प्लांट को लगाना शुभ माना जाता है, शुभ होने के साथ साथ ये आक्सीजन के प्रवाह में वृद्धि भी करता है।आज हम आपको मनी प्लांट से होने वाले उन फायदों के बारे में बताएंगे जो शायद ही आप जानते हों, इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि अगर आप इसको सही तरीके से नहीं लगाते हैं तो नुकसान भी हो सकते हैं-

मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

1-मनी प्लांट लगाने को लेकर के जो सबसे बड़ी बात है वो है इस पौधे को घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है, साथ ही ऐसी भी माना जाता है कि ये पौधा जितना हरा-भरा रहेगा उतना ही घर में सुख-समृद्धि और धन में भी वृद्धि होगी।

2- ऐसा माना जाता है कि यदि आप ये पौधा घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर में नैगिटेव एनर्जी का वास नहीं होता है ।

3- ये पौधा सिर्फ पैसा नहीं बल्कि प्यार को भी बढ़ाता था। अगर आपके रिश्ते में भी कोई मन-मुटाव है तो मनी प्लांट को घर में जरूर लगाएं.

4-घर में पैसों के साथ घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है।घर के आंगन या बालकनी में हरा-भरा मनी प्लांट देखने में काफी सुंदर लगता है.

5-बता दें कि मनी प्लांट को कंप्यूटर, टी.वी. के पास लगाने से भी फायदा होता, ऐसा माना जाता है कि इसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास लगाने से यह उनसे निकलने वाली  रेडिएशन से बचाता है।  तो ये था मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

 

मनी प्लांट लगाने का सही तरीका:- भूल कर भी ना करें ये कामः

1- बता दें अगर आप इस पौधे को लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान दे कि ये पौधा घर के बाहर ना लगाएं।इसे घर के अंदर ही लगाएं।इसे गमले या बोतल में घर के अंदर लगा सकते हैं।

2-इस पौधे की हमेशा पानी देना चाहिए साथ ही सूखने से बचाना चाहिए इस पौधे का सूखना अशुभ माना जाता है , यदि आपके पौधे की कुछ पत्तियां सूख गई हैं या मुरझा गयी हैं तो उनको तोड़कर अलग कर देना चाहिए। हमेशा इस पौधे को नया और चमकदार ही बनाये रखें।

3- मनी पलांट को लगा कर सही फल पाने के लिए उसकी दिशा का भी ध्यान रखा जाता है, इसलिए ध्यान रखे की मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं.

4-ध्यान रखे की मनी प्लांट की पत्तियां हमेशा ऊपर की ओर रहें, जमीन से छूता हुआ होने पर इससे नुकसान होता है।

5-मनी प्लांट को  घर की आग्नेय कोण या आग्नेय दिशा में रखा जाना श्रेष्ठ और शुभ माना जाता है। यह आग्नेय दिशा में न केवल सुख समृद्धि का संचार करता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी घर में  बनाये रखता है।

Back to top button