बॉलीवुड

जानें आपके फेवरेट एक्टर्स का कौन था पहला क्रश…

न्यूज़ट्रेन्ड बॉलीवुड डेस्क: फिल्मीं दीवानों के लिए तो फिल्म स्टार ही उनका सबसे बड़ा क्रश होते हैं। लोग अपने स्टार्स पर क्रश करते हैं और कुछ तो उन्हें अपना प्यार ही बना लेते हैं। आपका भी क्रश रहा होगा किंग खान, सलमान, ऋतिक, फवाद पर या फिर करीना, दीपिका, ऐश्वर्या पर। ये तो आम बात है पर्दे पर अपने ऑयडल को देखकर लोगों का उन पर क्रश हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका जिन पर क्रश है उनका क्रश किस पर है। जी हां, आपकी ही तरह य बॉलीवुड भी स्टार्स क्रश के मारे हैं। आइये आपको बताते हैं उन एक्टर्स के बारे में-

इमरान खान-

जाने तु या जाने ना…..से यूथ का दिल जीतने वाले इमरान खान का दिल धड़कता था जूही चावला के लिए। इमरान के लिए जूही उनका पहला प्यार थीं। जब फिल्म कयामत से कयामत रिलीज हुई तो मासूम सी मुस्कान वाली जूही इमरान के मासूम दिल में बस गई। इस फिल्म में और कोई नहीं बल्कि उनके मामा आमिर खान ही थे। वैसे इमरान कर भी क्या सकते थे जूही हैं ही इतनी हसीन और खूबसूरत।

करण जौहर-

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्म बनाने वाले और स्टार किड्स को लॉन्च करने वाले करण का दिल आया था ट्विंकल खन्ना पर। मिसेज फनी बोन्स पर उनका डाई हार्ड क्रश था। हालांकि आज के वक्त में ट्विंकल और करण की दोस्ती बहुत पक्की है। ट्विंकल अक्षय के साथ करण के शो कॉफी विद करण में नजर आ चुकी हैं।

आयुष्मान खुराना-

लड़कियों के दिल में खास जगह बनाने वाले आयुष्मान आज एक बड़ा सितारा बन चुके हैं। हालांकि लड़कियां आयुष्मान को लेकर कितने भी सपने सजा लें, लेकिन आयुष्मान के दिल में डिंपल गर्ल प्रीटि जिंटा बसती थीं। आयुष्मान प्रीटि के पोस्टर अपने कमरे में लगाया करते थे। आय़ुष्मान कहीं आप के गालों पर पड़ने वाले डिंपल का राज भी प्रीटि तो नहीं….

आलिया भट्ट-

बॉलीवुड की क्यूटेस्ट और टैलेंटड गर्ल आलिया भट्ट जितना हर कोई लकी नहीं होता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हर किसी को अपने क्रश के साथ घूमने फिरने और रोमांस करने का मौका नहीं मिलता। जी हां, आलिया भट्ट इन दिनों जिनका हाथ पकड़े पकड़े हर जगह नजर आती हैं वो ही हैं उनका चाइल्ड हुड क्रश- रणबीर कपूर। वैसे खबरों की मानें तो वो जल्द ही मिसेज कपूर भी बन सकती हैं।

परिणीति चोपड़ा-

परीणीति कितनी बड़ी इश्कजादी हैं इस बात का अंदाजा तो इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनका क्रश सैफ अली खान पर था। एक फिल्म प्रमोशम के दौरान उन्होंने बताया था कि सैफ को वो काफी पसंद करते थे।वैसे छोटे नवाब को पसंद करने वालों की कमी नहीं है।

रणबीर कपूर-

रणबीर कपूर पर क्रश रखने वाली लड़कियों की तो लिस्ट बहुत लंबी है। यहां तक की आलिया भट्ट भी रणबीर पर क्रश रखती हैं, लेकिन रणबीर का दिल तो उनके लिए धड़कता है जो करोड़ो दिलों की मल्लिका हैं।रणबीर का चाइल्डहुड क्रश थीं माधुरी दीक्षित। लाखों लोगों का दिल धड़काने वालीं माधुरी ने बचपन में ही रणबीर कपूर का दिल धड़का दिया था।

Back to top button