स्वास्थ्य

कहीं आपके शरीर में भी तो नही है ये नीला निशान, पढ़ लें ये खबर वरना पड़ सकता है पछताना

न्यूजट्रेंड हैल्थ डेस्क :  कई बार आपने ऐसा देखा होगा की जब कभी हमें चोट आदि लगती है तो शरीर पर उस स्थान पर नीला पड़ने लगता है मगर कभी कभी ऐसा भी होता है की हमारे शरीर के कुछ हिस्सो इस तरह के नीले निशान बिना किसी चोट के ही आ जाता है। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं की आखिर ये निशान बना कैसे। आपको बता दें कि आमतौर पर इस तरह के निशान अक्सर चोट लगने या फिर किसी जानवर या किसी कीड़े के काटने पर ही पड़ते हैं मगर जब ऐसा कोई निशान आपके शरीर पर बिना इस तरह की किसी वजह के ही पड़ जाए तो इसे कभी सामान्य समझने की गलती नही कीजिएगा, ऐसा भी हो सकता है की यह किसी बीमारी के होने का संकेत हो।

बता दें की यदि आपको अपने शरीर पर बिना चोट लगे ही नीले रंग का निशान देखे तो यह चिंता करने वाला विषय हैं क्योंकि ऐसे निशान बिना वजह से नहीं बनते हैं। आइए जानते हैं कि नीले रंग का निशान आपके शरीर पर कब, कैसे और किन कारणो से पड़ते हैं। बताना चाहेंगे की हमारे साथ या आपके साथ कई बार ऐसा होता कि तेज चोट लगने के कारण हमारे शरीर पर नीले रंग का निशान पड़ जाता हैं क्योंकि चोट लगने पर उस जगह का खून जम जाता हैं और वह काला पड़ा जाता हैं, जिसके कारण वो हमे नीला नजर आता हैं, इस तरह के चोट को हम अंदुरुनी चोट कहते हैं।

बिना चोट नीला निशान पड़ने का कारण

बता दें की जब भी कभी आपको शरीर पर बिना चोट के नीला निशान दिखे तो समझ लीजिये की यह एक तरह से बुढ़ापा आने का संकेत हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि बुजुर्गों के हाथों के पीछे नील रंग के निशान पड़े रहते हैं, इस तरह के निशान लाल रंग से शुरू होकर गहरे नीले रंग के हो जाते हैं। इस तरह के निशान रक्त धमनियों के कमजोर होने के कारण पड़ते हैं।

कभी-कभी ऐसा होता हैं कि हम व्यायाम नहीं करते हैं और करते हैं अचानक ही कभी जोश में आ कर इतना ज्यादा कर लेते हैं कि वो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा देते हैं, बता दें की हर चीज को करने की एक सीमा होती हैं यदि आप उस सीमा से बाहर जाकर करते हैं तो वह आपके लिए हानिकारक साबित होती हैं, इसलिए शरीर में नीले रंग के निशान पड़ने का एक कारण बहुत ज्यादा व्यायाम करना भी होता हैं। दरअसल जरूरत से ज्यादा मांसपेशियों पर जोर पड़ने के कारण छोटी-छोटी रक्त धमनियों के आस-पास के रंग नीले पड़ जाते हैं।

इन चीज़ों की कमी हो तो शरीर में नीला निशान पड़ जाते हैं

हमारे शरीर में जख्मों को भरने के लिए बहुत सारी विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती हैं और जो हमारे शरीर की कमियों को दूर करते हैं और साथ ही साथ छोटे बड़े जख्मों को भरने में अहम भूमिका निभाते हैं, अगर इनकी कमी हो जाए तो भी हमारे शरीर में नीला निशान हो सकता है। जैसे विटामिन ‘के’, बता दें की विटामिन के हमारे शरीर में खून जमाने में सहायता करता है और यदि किसी व्यक्ति में विटामिन ‘के’ की कमी हो तो उसके शरीर में रक्त जमने की प्रक्रिया पर काफी ज्यादा असर पड़ता है।

इसके अलावा आपको यह भी बताते चलें की मिनिरल्स भी हमारे शरीर के लिए उतने ही आवश्यक होते हैं और ये भी चोट को ठीक करने में सहायक होते हैं, खासकर जिंक और आयरन तो सबसे ज्यादा आवश्यक होते हैं। यदि शरीर में इनकी कमी हो तो शरीर में नीले रंग के निशान पड़ जाते हैं।

Back to top button