स्वास्थ्य

स्वाद ही नहीं सेहतमंद भी है सरसों का साग, जानिए क्या है इसके लाभ?

न्यूज़ट्रेन्ड हेल्थ डेस्क : सरसों के साग का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अक्सर ये कहा भी जाता है कि सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का स्वाद ही कुछ और होता है। ये खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, ये पंजाब का मशहूर व्यंजन है, इसके साथ ही ये देश के अन्य हिस्सों में भी  खाया जाता है। सरसों के साग के कई तरह के स्वास्थय संबंधी लाभ भी होते हैं। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसके साथ ही इसमें कई प्रकार के विटामिन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम आदि  पाये जाते हैं, अपने इन्हीं गुणों के कारण साग में सरसों के साग का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इसके सेवन से कई प्रकार के स्वास्थय लाभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं सरसों साग के क्या क्या स्वास्थय लाभ हैं।

  • आंखों की रोशनी बढ़ाए- आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए को सबसे अच्छी दवा माना जाता है। और साग को विटामिन ए का पावरहाऊस भी कहते हैं। विटामिन ए आंखों के मांसपेशियों की देखभाल करता है। साथ ही आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।
  • फेफड़ों को स्वस्थ रखता है- अगर आप धूम्रपान करते हैं या धूम्रपान वाले माहौल में रहते हैं तो ये आपके फेफड़ों के लिए खतरनाक हो सकता है। सेहत के बेहतर स्वास्थय के लिए विटामिन ए जरूरी है। सरसों के साग से फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक- सरसों के साग में पोटैशियम और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। और हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए सरसों के साग के सेवन से हड्डियां सवस्थ होती हैं।

  • फाइबर का अच्छा स्रोत- सरसों का साग फाइबर का अच्छा स्रोत है। ये पाचन के लिए बहुत अच्छा है और मेटाबोलिज्म दर को भी बढ़ाता है।
  • भरपूर एंटीऑक्सीडेंट- सरसों के साग में भरपूर मात्रा में विटामिन, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। विटामिन ई, सी और ए शरीर के फ्री रैडिकल्स को खत्म करने में सहायक हैं। इसके अलावा सरसों का साग मैंग्नीज और फोलेट का भी अच्छा स्रोत है। सरसों का साग अस्थमा, हृदय रोगियों के लिए भी काफी अच्छा स्रोत है।
  • अस्थमा मरीजों के लिए अच्छा- सरसों के साग में कई ऐसे गुण होते हैं जिससे ये अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद बनता है।

  • दिल की बीमारियों के लिए- ये कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है और फोलेट के स्तर को बढ़ाता है। फोलेट हृदय रोग के लिए जिम्मेदार होमोसिस्टीन को बढ़ने से रोकता है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाए- सरसों के साग में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे मेटाबोलिज्म का स्तर बढ़ता है। इसके सेवन से पाचन की प्रक्रिया दुरूस्त भी होती है।
  • वजन घटाए- साग में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम पाया जाता है। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म तो ठीक रहता ही है साथ ही पाचन प्रक्रिया ठीक रहने के कारण वजन घटाने  में सहायक होते हैं।

Back to top button