राशिफल

राशिफल 8 अक्टूबर 2018 : ग्रहों का बन रहा है बिशेष संयोग, ये राशि वाले होंगे भाग्यशाली

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 8 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 8 October 2018

Rashifal 7 March 2018, 7 march horoscope, 7 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 7 मार्च.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके जीवन में खुशियों का नया सवेरा होगा। आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं। आज के अनुभव आपको नई चीजें सिखा जाएंगे। आपका पूरा दिन यात्रा में बीतेगा। मनचाहा पार्टनर मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पूरी तरह से और सच्चे मन से किया गया प्रयास आपके लिए बेहद ही लाभदायक रहेगा। अपनी नई एवं आधुनिक विचारधारा के साथ व्यापार के लिए कई बड़े फैसले ले सकते हैं, जो सफल होंगे। आपके विचारों को सराहना मिलेगी। किसी व्यक्ति को बहुत दिनों पहले उधार दिया गया पैसा वसूल होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बाहर निकलकर अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं को व्यक्त करने के लिए एक अच्छा दिन है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। लेकिन आप उनको पूरा करने में कामयाब हो पाएंगे। परिवार के रिश्तेदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। हालांकि, आप अपने स्वयं के एकांत का भी आनंद लेंगे। प्रत्येक अटके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। माता रानी की असीम कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। कलाकार और साहित्यकारों को कोई विशेष अवसर मिल सकता है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी व्यापार में प्रगति होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। खर्च पर भी संयम रखना अति आवश्यक है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। आज अपने क्रोध पर काबू रखें। नए दोस्त बनेंगे, जिनसे लाभ होने की संभावना है। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें और शांति से दिन बिताने का प्रयास करें। रुपए-पैसे धन दौलत में लगातार वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत होगी। सेहत के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। करियर की दृष्टि से विशेष योगकारक समय रहेगा। आपके सभी सोचे हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। किसी को उधार पैसा न दें। कुछ कामों में बाधा उत्पन्न होगी। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी दूर के दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लें तो सोच विचार करके ही ले। पहले एक बार विचार जरुर कर लें। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। आपके यश-वैभव में वृद्धि होगी और विलासितापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जान लेनी चाहिए। पुरानी उलझने सुलझाने गी राह आसान होगी। वैवाहिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Rashifal 7 March 2018, 7 march horoscope, 7 मार्च राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 7 मार्च.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। अधिक विचार आने से मन विचलित हो सकता हैं, इसे शांत रखने की पूरी कोशिश करें। दोस्तों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें विशेषकर अपने बहुत करीबी लोगों से सावधान रहें आपकी पीठ पीछे षड्यंत्र हो सकता है। बेकार तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। जीवन में एक बड़ा सबक स्वीकार करना है

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पठन-लेखन के क्षेत्र में आपकी अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत की वजह से प्रमोशन मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को समय दें और उसे समझने का प्रयास करें। युवा बेरोजगारों को नये रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आज हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। प्रेमी के साथ खास पल बिता सकते हैं। अत्यधिक खर्च होने की संभावना है। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको आजीविका के क्षेत्रों में लाभ होगा। किसी करीबी व्यक्ति के साथ आज कोई जरूरी सलाह करने के लिए तैयार रहें। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। नौकरी के क्षेत्रों मे किसी स्थानीय व्यक्ति के व्यवहार से परेशानी होगी। सेहत के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार वालों को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, बेहतर परिणाम मिलेगा। नई जगह निवेश करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। अचानक अच्छा खासा फायदा भी मिल सकता है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ने और धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने भूले हुए सहयोगी मिलेंगे। विश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक काम करेगा। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। विद्यार्थियों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें ज्यादा भावुक न हो।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। बाहरी सहयोग के साथ काम किया जाएगा। नया काम शुरू हो सकता है। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। नैतिकता का साथ न छोड़ें। पानी से संभालना पड़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर करने में सफल होंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button