स्वास्थ्य

मोटापा नहीं बल्कि इन रोगों को दूर करता है देसी घी

देसी घी को लेकर के कई मिथ हैं किसी को लगता है कि देसी घी खाने से फैट बढ़ता है, इसलिए कई लोग देसी घी का सेवन करने से परहेज करते हैं लेकिन देसी घी के बारे में फैले ऐसे मिथ में किसी तरह की सच्चाई नहीं है बल्कि देसी घी स्वास्थय के लिए बहुत लाभकारी होता है।देसी घी में उचित मात्रा में विटामिन होता है साथ ही ये स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभदायी होता है।अगर आप रोजाना अपने खाने में एक चम्मच घी का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं….

1-अगर आप सिर पर गाय के घी की मालिश करते हैं तो इससे आपकी स्मरण शक्ति में बढ़ती है साथ ही सिर के रोग भी दूर हो जाते हैं।


2- हाथों, पैरों और तलवों में जलन हो तो देसी घी की मालिश करने से इसमें आराम मिलता है।


3-हिचकी आने पर भी देसी घी का सेवन करने से हिचकी बंद हो जाती है।
4-जले हुए स्थान पर घी लगाने से भी आराम मिलता है।अग्नि से जलने पर घी लगाने से लाभ होता है|
5-सिरपित्ती या शरीर पर छोटे-छोटे लाल रंग के चक्कते पड़ जाते हैं तो उन पर देसी घी और सेंधा नमक को मिलाकर मालिश करने से भी आराम मिलता है। फिर
5-शराब का नशा होने पर दो चम्मच घी में उतनी ही मात्रा में शक्कर मिलाकर खाने से शराब का नशा उतर जाता है।
6-गला बैठने और गले में खराश होने पर भी एक चम्मच घी में मिश्री और 15 काली मिर्चें मिलाकर सुबह-शाम दो बार चाटने से बैठा गला और सूखी खांसी में आराम मिल जाता है| इसे चाटने के बाद कुछ घण्टे तक पानी का सेवन ना करें।


7-अगर आपको काफी लंबे समय से खासी से परेशान हैं तो ऐसे में भी घी काफी लाभकारी होता है।देशी घी और गुड़ को आग पर गर्म करकें खाएं,इसके साथ ही छाती पर घी और सैंधा नमक मिलाकर मालिश करनें से भी खासी में काफी राहत मिलती है।


8- चेहरे के काले दाग, धब्बों से निजात पाने के लिए रात को सोते समय चेहरे पर घी से मसाज करने पर भी काफी आराम मिलता हैं और दाग,धब्बे मिट जाते हैं। घी में ऐंटिऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे चेहरे पर चमक आती है
9-घी में जरा सा नमक मिलाकर होंठों व नाभि पर लगाने से होंठ फटना बन्द हो जाते हैं|
10-अगर आपके मुंह में छाले पड़ जाते हैं तो रात को सोते समय छालों पर घी लगाने से भी काफी लाभ मिलता है|

11-आंखो की रोशनी बढ़ाने में भी देसी घी काफी लाभदायी होता है।नेत्र ज्योति बढ़ाने हेतु गाय का ताजा घी और मिश्री मिलाकर खाने से लाभ मिलता है।
12-गठियां के मरीजों के लिए भी देसी घी काफी लाभदायी है।जोड़ों पर घी से मालिश करने पर सूजन दूर होती है और दर्द में भी आराम मिलता है।
13-देसी घी का सेवन दिल के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, क्योंकी इसमें कलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
14-देसी घी में ऐंटि-कैंसर, ऐंटि-वायरल गुण होते हैं। बच्चे, बूढ़े या जवान सभी के लिए देसी घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले विटमिन और पोषक तत्व हड्डियां मजबूत बनाते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

Back to top button