राशिफल

राशिफल 6 अक्टूबर 2018 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 6 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 6 October 2018

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

गणेश‌ जी कहते हैं आज आपकी छोटी सी गलती से हाथ में आए हुए अवसर निकल सकते हैं। आराम कर ले तो आपका दिमाग शांत रहेगा। घर सदस्यों के साथ कुछ मतभेद होंगे। आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत खास होने वाला है। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से निवेश करना आगे चलकर लाभदायक रहेगा। पारिवारिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए आज आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। मेहनती लोग आज अपनी मेहनत के बलबूते पर बहुत लाभ प्राप्त करेंगे, इसलिए मेहनत से पीछे मत हटें। दफ्तर में में उच्च अधिकारी के साथ कुछ मतभेद हो‌ सकते हैं जिसके कारण नये अवसर हाथ से निकल जाएंगे। समय आपके साथ रहेगा। जरूरी कार्य आज आसानी से पूरा कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा वरना गुस्से में कोई गलत कदम उठा सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है ज्यादा तली हुई चीजें खाने से बचें वरना बीमार पड़ सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ वाद-विवाद बिल्कुल ना करें। मानसिक स्वस्थता बनी रहेंगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं स्नेह आपको मिलेगा। अपनी छुपी हुई ताकत को बाहर लाने का यह सही समय है। आने वाले समय में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके रूके हुए काम बन जायेंगे। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। मंदिर में पूजा करना फायदेमंद रहेगा। ईश्वर की पूजा आपको मानसिक शांति देगी। हर काम आसानी से संपन्न होगा। आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर पर रिश्तेदारों का आना दिन को खुशगवार बना देगा। पुरानी बातों को याद कर समय बर्बाद ना करें। किसी व्यक्ति के साथ साझेदारी में होने वाले काम का बोझ आपके सर पर पड़ सकता है इसलिए साझेदारी वाले काम ना करें तो ही बेहतर रहेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप पुराने सौदों को नया रूप दे सकते हैं। तनाव कम करने के लिए परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। अचानक यात्रा के कारण आप तनाव का शिकार हो सकते हैं। कोई भी ऐसी बात न कहें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। अच्छे दोस्त मिलेंगे जिसे दिल की बात कह सकते हैं। नव ऊर्जा का संचार होगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। भाई बहन से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिवार के सदस्यों के साथ सुकून भरा और शांत दिन बीतेगा। अगर आप इस समय का सदुपयोग करें तो यह समय आपको प्रसिद्धि भी दिला सकता है। ध्यान रखें आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और तेज स्पीड में वाहन न चलाएं। यात्रा करना अच्छा रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके मन में भविष्य संबंधी चिन्ताएं उभर सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का आनंद लेंगे। बिजनेस में किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें और सतर्क रहें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

गणेश जी कहते हैं आज आप गंभीर मानसिक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक मामलो में जोखिम उठाने से पहले दस बार सोचें वरना हानी निश्चित है। किसी व्यक्ति पर हद से ज्यादा विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। जीवन साथी से सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी काम में धन व्यय होगा। आज प्रत्येक कार्य में संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश ना करें। उच्चाधिकारियों की शुभदृष्टि आपको बिजनेस में लाभ प्राप्त करवाएगी। संतांन पक्ष की ओर से चिंताएं दूर होंगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

गणेश जी कहते हैं आज आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा वरना कुछ गलत कदम उठा सकते हैं। सफलता के नशे को खुद पर हावी न होने दें आप बस ईमानदारी से अपनी मेहनत जारी रखें। आपकी कार्यक्षमता, ऊर्जा थोडी कम रहेगी जिससे आप सुस्ती दिखा सकते हैं। बढ़े हुए खर्च आपको परेशान में डाल सकते हैं। आप अपनी बेहतरीन प्रतिभा से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार में धन लाभ की प्रबल संभावना हैं। व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप दोस्तों के साथ कोई मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। आज लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा। सलाह देने में बिल्कुल संकोच न करें चाहे कोई अनजान व्यक्ति ही क्यों ना हो। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आपको गम्भीर तौर पर प्रयास करने होंगे। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। प्रेमिका का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के भी योग बन रहा है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पूरे दिन आपका आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। आप बहुत उत्साहित रहेंगे औए खूब मेहनत करेंगे। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि से आप धनवान बन ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌सकते हैं अपने जीवन में आ रही सभी कठिनाइयों का डटकर सामना करेंगे। बड़े निर्णय लेंगे। दूर की यात्रा हो सकती है। किसी बड़ी वस्तु के खोने या चोरी का डर बना हुआ है अतः थोड़ी सावधान रहें। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप मित्रों के साथ स्वादिष्ट खान-पान का आनंद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। मन में नया जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही कष्टदायक बन सकती हैं। नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नए काम हाथ में न लें। सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती हैं। आज की बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप चुप रहें। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। आज आपको अपने कुछ कामों में निराशा हाथ लग सकती है। आज अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों पर गौर नहीं करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। काम में आपकी दिलचस्पी बढ़ेंगी जिसकी वजह आपको खुशी होगी। सेहत सुधारने के लिए आपको थोड़ा कसरत करने की जरूरत है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button