विशेष

भारत में इन जगहों पर हैं रुहों का साम्राज्य, भूलकर भी ना जाएं घूमने

भूत प्रेत होते हैं या नहीं इस बात को लेकर चर्चा सालों से चली आ रही है। कई लोग इसे वहम मानते हैं, लेकिन कई लोग इस बात पर यकीन करते हैं कि आत्माएं होती हैं। कई ऐसी जगह होती हैं जहां निगेटिलव फीलिंग आती है। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ लोगों ने ऐसी अजीब घटनाओं को देखा या महसूस किया है जिससे मान सकते हैं कि आत्मा जैसी कोई चीज तो होती है। आइये आपको बताते हैं भारतकी कुछ ऐसी ही हॉन्टेड जगहों के बारे में जहां जाने में लोगों को डर लगता है।

दिल्ली कैंट-

ये जगह एक छोटे से जंगल जैसी लगती है जिसमें चारों तरफ पेड़ हैं। यहां की खास बात ये है कि कई लोगों ने यहां पर एक ऐसी महिला को देखा है जो वहां से गुजरने वाले लोगों से लिफ्ट मांगती है। जाने वाले लोगों का वो गाड़ी की स्पीड से ही पीछा करती है। हालांकि आज तक उसकी तरफ से किसी को नुकसान पहुंचाने की बात सामने नहीं आई, लेकिन कई लोगों ने उसे अचानक गायब होते देखा है।

बृजभवन पैलेस-


राजस्थान के कोटा में एक बृजभवन पैलेस है जो करीब 178 साल पुराना है। ऐसा कह जाता है कि 1857 में हुई जंग के बाद से मेजर बर्टन की आत्मा इसी महल में टहलती है। वहां के एक वृद्ध ने बताया था कि बर्टन किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। हालांकि एक बार ये खबर सामने आई थी की पैलेस में मौजूद किसी गार्ड को सोने के चलते मेजर ने थप्पड़ मारा था।

डमास बीच-

गुजरात मे कई सारे खूबसूरत बीच है, लेकिन इन्हीं खूबसूरत बीचों मे से एक है डमास बीच जो हॉन्टेड होने के लिए भी मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि डमास बीच पर शवों को जलाया जाता था। कई बार यहां पर अजीब तरह की हरकतें होती देखी गई हैं।कई पर्यटकों के बीच पर घूमते अचानक गायब होने की बात भी सामने आई है।

जीपी ब्लॉक-यूपी के मेरठ में जीपी ब्लॉक को भी डरावना माना जाता है। दो मंजिल की इस इमारत की छत पर देखा गया है कि चार लड़के एक मोमबत्ती जलाते हुए बीयर पीते हैं। देखने वालों ने एक लड़की को भी देखा है जो लाल रंग के कपड़े पहन कर उसी इमारत में घुमती है।

भानगढ़ किला-

राजस्थान के भानगढ़ किले को भूतों का साम्राज्य माना जाता है।लोगों का मानना है कि रात के वक्त यहां भूतों के डेरा होता है। कहा जाता है कि यहां कोई जादूगर रहता था जिसे एक राजकुमारी से प्यार था, लेकिन उसकी मौत हो गई। मरने से पहले भानगढ़ किले को जादूगर ने श्राप दिया कि वो तहस नहस हो जाएगा। इसके बाद वो खंडहर बनकर रह गया। किले के बाहर बोर्ड भी टंगा है जिसमें शाम के बाद जाना मना है।

रामोजी फिल्म सिटी-

हैदराबाद में स्थित सबसे बड़ी फिल्म सिटी भी भूतों से अछूती नहीं है। इस फिल्म सिटी को भी हॉन्टेड प्लेस में से एक माना जाता है। इसके पीछे की कहानी ये है कि इस फिल्म सिटी से पहले यहां निजाम सुल्तान का राज था जहां लोगों को कई प्रकार की भयावह सजा दी गई। आज भी यहां अजीबो गरीब हरकतें होती देखी जाती है।

Back to top button