स्वास्थ्य

डार्क सर्कल से हैं परेशान तो ज़रूर जानिए इसके कारण और कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं

आंखें जीवन के लिए तो जरूरी है ही। साथ ही सुंदरता के लिहाज से भी ये काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाना आम समस्या है। लेकिन इससे इंसान अधिक थका हुआ और उम्रदराज नजर आता है। डार्क सर्कल से सुंदरता भी बिगड़ जाती है। आंखों के नीचे काले धब्बे हो जाने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में कंप्यूटर के सामने अधिक देर तक काम करना, शरीर में पोषण तत्वों की कमी, अधिक नींद लेना, मानसिक तनाव आदि से ये समस्या आती है। आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ने से सुंदरता बिगड़ जाती है और इंसान उम्रदराज होने लगता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आंखों के नीचे काले धब्बे होने के क्या कारण हैं और इनके रोकथाम के लिए क्या क्या उपाय हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे होने के कारण- 

  • हिमोग्लोबिन की कमी– अगर आपमें हिमोग्लोबिन की कमी है तो आपके आंखों के नीचे काले धब्बे आ सकते हैं। हिमोग्लोबिन की समस्या से काले धब्बे होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर हिमोग्लोबिन की समस्या को दवा और आहार से नियंत्रित कर लिया जाए तो डार्क सर्कल की समस्या अपने आप चली जाती है।
  • एलर्जी- ये समस्या एलर्जी के कारण भी हो सकती है। किसी खाने पीने से शरीर में रिएक्शन जो आंखों के आस पास के इलाके को प्रभावित कर सकती है।

  • आयरन की कमी से- आयरन की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है। एनीमिया शरीर को निस्तेज बना देता है। इससे आंख के आस पास की वाहिनियां दिखने लगती है। इससे डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है।

  • सोने का गलत तरीका- सोने के गलत तरीके से चेहरे पर फ्लूड की अधिक मात्रा जमा होने लगती है। इससे आंखों के आस पास काले धब्बे बनने लगते हैं।

  • नींद की कमी- आंखों में काले धब्बे होने का ये एक प्रमुख कारण है। आज के व्यस्त जिंदगी में कई लोग पर्याप्त नींद भी नहीं ले सकते। इससे आपकी आंखें थक जाएंगी। इससे आपके आंखों के नीचे की रक्तवाहिनियां डार्क सर्कल के रूप मेंं दिखने लगती है।
  • दवाओं के कारण- कुछ दवाएं आखों के नीचे की रक्त वाहिनियों को चौड़ा कर देते हैं। इससे आंखों के नीचे काले धब्बे की समस्या आ जाती है।
  • आनुवांशिक कारणों से- आनुवांशिक कारणों से भी काले घेरे की समस्या होती है। इसका एक कारण ये भी है कि ये पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार में चलता आता है।
  • अधिक नींद लेना- कम सोना ही नहीं अधिक नींद लेना भी डार्क सर्कल का कारण बनता है। इसलिए स्वस्थ और सुंदर रहने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद ही लें।

  • मेकअप प्रोडक्ट्स- डार्क सर्कल से बचने के लिए शरीर को सूट करता हो वही मेकअप प्रोडक्ट यूज करें। हमेशा अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।

आंखों के डार्क सर्कल ठीक करने के कुछ उपाय- 

  • चंदन का तेल और जैतून का तेल मिलाकर आंखों के काले घेरे पर लगाने से डार्क सर्कल ठीक होते हैं।
  • संतरे का रस और ग्लिसरीन को मिलाकर आंखों के आस पास लगाने से डार्क सर्कल की समस्या से आराम मिलता है।

  • खीरे का रस भी आंखों के डार्क सर्कल दूर करने मेंं मददगार होते हैं। खीरे को लेकर आंखों में लगाने से फायदा मिलता है। खीरे के टुकड़ों को लेकर आंखों के आसपास घुमाने से भी कुछ दिनों में काफी अंतर दिखने लगता है।
  • कच्चे दूध में नमक मिलाकर इसे इसे रूई की सहायता से काले धब्बों के आस पास लगाने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

Back to top button