राजनीति

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का परिचय, फोन नंबर और राजनीतिक करियर क्या है?

वर्तमान में भारत सरकार में गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणासी जिले के बभोरा गांव में 10 जुलाई 1951 को एक किसान परिवार मेंं हुआ। माता का नाम गुजराती देवी और  पिता का नाम राम बदन सिंह था। राजनाथ सिंह की स्कूली शिक्षा अपने गांव में ही हुई। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने भौतिकी में मास्टर डिग्री की उपाधि गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद वे  के.बी.पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मिर्जापुर में व्याख्याता के रूप में पदस्थ हुए। राजनाथ सिंह का विवाह सन् 1971 में सावित्री सिंह के साथ हुआ। उनके 2 पुत्र नीरज सिंह और पंकज सिंह और एक पुत्री अनामिका सिंह है। –  Rajnath Singh Contact Number,

राजनाथ सिंह का राजनीतिक जीवन- 

राजनाथ सिंह 13 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य बने। वे संघ के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक थे, इसके अलावा वे अपने पढ़ाई में भी बहुत तेज और होशियार माने जाते थे। 1964 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य बनने के बाद 1969 से 1971 तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर ईकाई के संगठनात्मक सचिव नियुक्त किए गए।

भारतीय जन संघ के बनने के बाद 1974 में वे मिर्जापुर ईकाई के सचिव बने। 1975 में जनसंघ मिर्जापुर (उ.प्र.) ईकाई के जिला अध्यक्ष बनाए गए। 1977 में पहली बार मिर्जापुर से ही विधायक चुने गए।

इसके बाद 1984 में उत्तर प्रदेश बीजेपी यूथ विंग के अध्यक्ष तत्पश्चात 1986 में राष्ट्रीय बीजेपी यूथ विंग के जनरल सेक्रेटी बने। 2 साल बाद ही 1988 मेंं राष्ट्रीय बीजेपी यूथ विंग के अध्यक्ष बना दिए गए। 1988 में ही उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य बने।

1991 में उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत सरकार में शिक्षा मंत्री का पद मिला। 1994 में उत्तर प्रदेश से बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद बनाए गए। 3 साल बाद 1997 में उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बने। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1999 में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने।

28 अक्टूबर सन् 2000 को उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री बनाए गए

28 अक्टूबर सन् 2000 को उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री बनाए गए। 2003 में केंद्र में कृषि मंत्री बने। 2004 में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और 2005 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने। 2009 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा सांसद बने। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा से सांसद हैं। 2014 के आम चुनावों में लखनऊ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी। 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी। और राजनाथ सिंह को भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बनाया गया। राजनाथ सिंह का राजनीतिक जीवन साफ सुथरा माना जाता है। उनके राजनीतिक जीवन में एक बड़े विवाद के रूप में उसे माना जाता है जब जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में तथाकथित भारत विरोधी नारे लगाए गए और राजनाथ सिंह के गृह मंत्री रहते विश्वविद्यालय में छात्रों के खिलाफ पुलिस एक्शन लिया गया।

जब वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे तब उन्होंने एक किताब लिखी थी। जिसका नाम UNEMPLOYMENT-ITS REASON AND REMEDIES है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने सरकार के आरक्षण नीति में बदलाव लाने की कोशिश की थी। इसके  अलावा जब वे केंद्र में कृषि मंत्री रहे थे तब कृषि लोन के ब्याज को 14-18% को मात्र 8% कर दिया था।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संपर्क सूत्र-  Rajnath Singh Contact Number

अगर आप गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें।

कार्यालय नंबर- +91-11-23092462, 23094686

आवासीय नंबर – +91-11-29248212, 29244587, 29237483

मोबाइल नंबर- N/A

व्हाट्सएप नंबर – N/A

फैक्स नंबर- +91-11-23014184

आवासीय फैक्स नंबर- +91-11-29232358

राजनाथ सिंह ई-मेल एड्रेस और वेबसाइट- Rajnath Singh Contact Number,  email id,  whatsapp

आप अपनी समस्या या सुझाव गृहमंत्री को मेल द्वारा भी भेज सकते हैं। मेल का पता निम्नलिखित है।

ई-मेल एड्रेस- [email protected]

ऑफिसियल वेबसाइट- www.rajnathsingh.in

राजनाथ सिंह सोशल हैंडल-

गृहमंत्री को आप सोशल साइट्स पर भी फॉलो कर सकते हैं। फेसबुक, ट्विटर जैसे माध्यमों पर राजनाथ सिंह उपलब्ध हैं।

ऑफिसियल फेसबुक प्रोफाइल- https://www.facebook.com/HMOfficeIndia/

ट्विटर प्रोफाइल- https://twitter.com/rajnathsingh?lang=en

ऑफिसियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल- https://www.instagram.com/rajnathsinghbjp/

विकीपीडिया प्रोफाइल- https://en.wikipedia.org/wiki/Rajnath_singh

ऑफिसियल लिंक्डइन प्रोफाइल- N/A

यूट्यूब प्रोफाइल-  N/A

ऑफिसियल फ्लिकर प्रोफाइल-  N/A

ऑफिसियल गूगल प्लस प्रोफाइल-  N/A

राजनाथ सिंह एड्रेस-

अगर आप गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलना चाहते हैं तो आप निम्न पते पर जाकर मिल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपके पास मिलने का अप्वाइंटमेंट जरूर हो।

घर का पता-  Rajnath Singh, 17, Akbar Road, New Delhi, India- 110 011

स्थायी पता- 04, Kalidas Marg, Lucknow,Uttar Pradesh

कार्यालय का  पता- Room No. 104, North Block, Central Secretariat, New dellhi, 110011

Back to top button