स्वास्थ्य

आपकी उम्र 10 को साल तक बढ़ सकती है आपकी ये आदतें, जानिए कैसे?

हर किसी के लिए उसका जीवन बहुत ही प्रिय होता है। सभी लोग चाहते हैं कि वह लम्बा से लम्बा जीवन जिएँ। लेकिन लोगों की कई आदतें ऐसी होती हैं कि लम्बा जीवन जीने की चाहत रखते हुए भी कम समय में ही मृत्यु अपना शिकार बना लेती है। लेकिन कई ऐसे उपाय और तरीक़े हैं, जिन्हें अपनाकर अपनी उम्र को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। आपको जानकर ख़ुशी होगी कि अब आप अपनी उम्र को लगभग 10 साल तक बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं।

हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 5 ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर अपने जीवन का हिस्सा बनाकर कोई भी व्यक्ति अपनी उम्र को 10 साल तक आसानी से बढ़ा सकता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने से महिलाओं का जीवन 14 साल तक बढ़ सकता है, जबकि पुरुषों का जीवन 12 साल तक बढ़ सकता है। तो क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि आख़िर वो कौन सी आदतें हैं, जिन्हें अपनाने से आपकी उम्र लगभग 10 साल तक बढ़ सकती है?

ऐसे बढ़ा सकते हैं अपनी उम्र को 10 साल तक:

*- खान-पान का किसी भी व्यक्ति की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि खाने में हमेशा हेल्दी चीज़ों को ही शामिल करना चाहिए। हेल्दी खाना खाने से आपको भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं जो आपके शरीर की सभी ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

*- शारीरिक और मानसिक रूप से फ़िट रहने के लिए एक्सरसाइज़ करना बहुत ज़रूरी होता है। इसी वजह से नियमित एक्सरसाइज करने की बात की जाती है। जो व्यक्ति नियमित एक्सरसाइज़ करता है, वह कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से बचा रहता है।

*- अपने वज़न को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। इसलिए ज़रूरी है कि आप उन्ही चीज़ों का सेवन करें, जिसमें कम कैलोरी पायी जाती है।

*- अल्कोहल और धूम्रपान का सेवन करने से बचें। क्योंकि ये दो आदतें धीरे-धीरे व्यक्ति को मौत के मुँह तक ले आती हैं।

नहीं होती कैंसर जैसी बीमारी:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शोध में ऐसा कुछ भी नहीं है जो अपने पहले से सुन नहीं रखा हो। लेकिन इस शोध से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपकी ये आदतें और जीवनशैली आपके जीवन पर कितना प्रभाव डालती हैं। शोध में बताया गया है कि जो लोग हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाते हैं, ऐसे लगभग 82 फ़ीसदी लोगों को दिल की बीमारी नहीं होती है। वहीं 65 फ़ीसदी लोगों को कैंसर जैसी बीमारियाँ नहीं होती हैं।

शोध के अनुसार अगर 50 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाएँ अपने जीवन में ये आदतें अपनाती हैं तो उनकी 43 साल ज़्यादा जीने की सम्भावना बढ़ जाती है। अगर इनमें से कोई भी आदतें वह नहीं अपनाती हैं तो जीने की सम्भावना 43 से घटकर 29 साल हो जाती है। शोध यह भी कहती है कि स्वस्थ्य लोगों में कम उम्र में मरने का ख़तरा 74 प्रतिशत तक कम होता है। पुरुषों की बात करें तो हेल्दी आदतें अपनाने से पुरुष 38 साल तक ज़्यादा जी सकते हैं।

Back to top button
?>