रिलेशनशिप्स

शादी से पहले हर लड़की की होती है ये 5 ख्वाहिश, कहीं आपकी भी तो नहीं है ये उम्मीदें?

ख्वाहिशें सभी के दिल में होती हैं, फिर चाहे वो अपने फ्यूचर को लेकर हो या प्यार को लेकर। हर कोई अपने दिल में अनेक तरह की ख्वाहिशें पाल कर रखता है। और उन्हें पूरा करने के लिए अपनी तरफ से भरसक प्रयास करता है।  हर कोई अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी तरह की कोशिशें करता है।

आज हम बात करेंगे शादी से पहले चाहे वो लड़का हो या लड़की हर किसी के दिल में कुछ इच्छाएं होती हैं। जिन्हें वो पूरा करना चाहता है। खास कर लड़कियों के दिल में बहुत सी ख्वाहिशें होती हैं चाहे वो पार्टनर को लेकर हो या अपने जिंदगी को लेकर। तो आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन सी इच्छाएं होती हैं, जिसे हर लड़की शादी से पहले पूरा करना चाहती है।

  • पार्टनर से प्यार की उम्मीद- शादी से पहले हर लड़की को ये इच्छा होती है कि उसका पार्टनर उन्हें खूब प्यार करे। साथ ही केयरिंग हो। रोमांटिक स्वभाव के पार्टनर, लड़कियों को खूब पसंद आती हैं। वे अपने पार्टनर के लिए कई सपने देखती हैं। लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर बेस्ट हो। लड़कियों को हेल्पिंग नेचर वाले पार्टनर हमेशा पसंद आते हैं, क्योंकि ये लोग अपने महिला पार्टनर की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते। लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका पार्टनर इंटलिजेंट हो । शादी से पहले हर लड़की सोचती हैै कि उसका पार्टनर बिंदास हो और ईमानदार स्वभाव का हो।

  • अपने पार्टनर से सम्मान की चाहत- लड़कियां अक्सर अपने रिश्ते को समझदारी और ईमानदारी से निभाती हैं। और वो अपने पार्टनर से भी इसी तरह की उम्मीद करती हैं। लड़कियां अक्सर ये चाहती हैं कि उनका होने वाला पार्टनर उन्हें उतना ही रिसपेक्ट दे जितने कि वे खुद उम्मीद करती हैं। लड़कियों को अपमान पसंद नहीं होता, इसलिए वो हमेशा चाहती हैं कि उनके पार्टनर के अलावा भी लोग उन्हें सम्मान की नजर से देंखें।

  • कुछ कर दिखाने की चाहत- हर लड़की के दिल में अपने माता पिता के प्रति खूब प्यार और सम्मान रहता है। माता पिता का नाम समाज में ऊँचा हो इसके लिए शादी से पहले वे ऐसा कुछ करना चाहती है जिससे उनके माता पिता का सम्मान बढ़े। इसके लिए वह हर मुमकिन कोशिश करती है।

  • आत्मनिर्भर बनना- आज के समय में कोई भी लड़की किसी के सहारे जीना पसंद नहीं करती है। वे अपने जिंदगी का हर फैसला अपने पसंद करती हैं। आजकल की लड़कियां अपना स्टैंंड लेने से कभी भी पीछे नहीं हटती। चाहे वो अपने फ्यूचर की बात हो या शादी की बात। कहा जाता है कि लड़कियां छोटी छोटी बातों को लेकर डर जाती हैं, हो सकता है ये सच हो। लेकिन अपने जीवन के प्रति लड़कियां काफी ज्यादा सेंसेटिव होती हैं। और अपना फैसला खुद लेती हैं। वे चाहती हैं कि वह खुद के साथ साथ दूसरों के लिए भी स्टैंड ले सकें। और आत्मनिर्भर बनें।

  • शॉपिंग करना- लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। दुकान जाना, मॉल जाना कपड़े खरीदना, ज्वैलरी खरीदना सभी लड़कियों को पसंद होता है। वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर अपने पैसों से शॉपिंग करवाए।

Back to top button