राशिफल

प्यार के मामले में बेहद अनलकी होते है इन 4 राशियों के लोग, कहीं आप भी तो नहीं है इसमें शामिल

प्यार जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। इसे हर कोई अपने जीवन में एक बार जरूर पाने की कोशिश करता है। हर किसी की चाहत होती है कि उसके जीवन में उसे सच्चा प्यार मिले। कहा जाता है कि सच्चा प्यार किस्मत वालों को ही मिलती है। ज्योतिष कहता है कि राशियों के अनुसार भी कुछ लोग प्यार में बहुत ही लकी होते हैं। जबकि कुछ राशियों के लोग सच्चा प्यार करते हुए भी उसे पाने में सफल नहीं हो पाते।

ज्योतिष के अनुसार राशि आपके व्यक्तित्व से लेकर स्वभाव और निजी जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ बताती है। कहा जाता है कि कुछ राशियों के लोग प्यार के मामले में बहुत ही बदकिस्मत होते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनका प्यार कभी सफल नहीं होता है। चाहे वो कितनी भी सिद्दत से कोशिश कर लें लेकिन उनका प्यार उनसे दूर ही रह जाता है।

  • सिंह राशि- सिंह राशि के लोग वैसे तो बहुत ही उत्साही, प्रेमी, होते हैं। और इस राशि के लोग अपने प्रेमिका का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। प्यार को प्रदर्शित करने में बिल्कुल भी नहीं झिझकते। माना जाता है कि सिंह राशि के लोगों में एक अच्छा जीवनसाथी बनने के सभी गुण होते हैं। इतने गुणों के बावजूद ये स्वभाव से काफी गुस्सैल किस्म के होते हैं। इनका उग्र स्वभाव इनके पार्टनर को पसंद नहीं आता। इनका एक सबसे बड़ा दोष होता है कि ये प्यार में भी शेर की तरह राज करना चाहते हैं। और शक्ति का प्रदर्शन करने से भी नहीं चुकते। अपने इसी स्वभाव के वजह से ये अपना प्यार खो देते हैं।

  • मिथुन राशि-  इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है जो दूसरों को तुरंत प्रभावित करता है। ये अपने प्यार में स्पष्टवादी होते हैं। साथ ही सौहद्रपूर्ण भाव इन्हें एक अच्छा पार्टनर देता है।  परंतु इस राशि के जातक अधीर और लापरवाह होते हैं। इनकी शीघ्रता पूर्वक काम करना और असंगत व्यवहार जब हावी होने लगता है तो इनका प्यार भी कमजोर होता जाता है। इनमें क्षणे तुष्टा, क्षणे रूष्टा वाला व्यवहार होता है। ये जितने प्यार के साथ अपने साथी के करीब आते हैं उतनी ही जल्दी अपने साथी से रूठ भी जाते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों का कोई भी रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है।

  • कुंभ राशि-  इस राशि के जातक दयालु होते हैं। इस जातक के लोग अपने प्यार भरे रिश्ते में बहुत ही मिलनसार और मैत्रीपूर्ण भाव से रहते हैं। इस राशि के जातक प्यार में स्वतंत्रता पसंद करते हैं साथ ही अपने साथी की स्वतंत्रता भी बहुत ख्याल रखते हैं। ये अपनी साथी की हर संभव मदद करते हैं। इसके साथ ही सामाजिक रूप से बहुत ही व्यस्त किस्म के इंसान होते हैं। इसलिए ये अपने प्यार और समाज के बीच उलझ जाते हैं। और ये सच्चे प्यार से चुक जाते हैं।

  • कन्या राशि- वैसे तो इस राशि के लोग प्यार में बहुत ही ईमानदार और समर्पित होते हैं। अपने पार्टनर की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। बदले में इन्हें किसी चीज की अपेक्षा नहीं रहती। लेकिन इनकी एक बड़ी गलती ये होती है कि ये अपने गलतियों को जल्दी स्वीकार नहीं करते हैं। इसी वजह से कभी कभी इनका प्यार इन्हें छोड़कर चला जाता है।

Back to top button