स्वास्थ्य

जानिए, उम्र के अनुसार व्यक्ति को कितने घण्टे की नींद लेनी चाहिए?

रात को समय से सोने से स्वास्थय संबंधी कई बीमारियां दूर होती हैं। डॉक्टर रात को समय से सोने को कहते हैं तो उसके पीछे बहुत से स्वास्थय कारण होते हैं। रात को समय से सोने, दिन में समय से खाने और सुबह उठकर नियमित व्यायाम और नाश्ता करने से शरीर सेहतमंद और हैल्दी बना रहता है। समय से भोजन करने और रात को समय से सोने से पाचन शक्ति से लेकर शरीर का सिस्टम भी ठीक रहता है। इससे शारीरिक शक्ति बनी रहती है। और दिनभर हम तरोताजा महसूस करते हैं।

नींद स्वास्थय के लिए जरूरी- वर्तमान समय में न्यू जेनेरेशन के लिए नींद एक बड़ी समस्या बन गई है। हमारे शरीर को पोषण युक्त आहार के साथ नींद जरूरी है। व्यस्त जिंदगी में न्यू जेनेरेशन कुछ भी समय से नहीं करना चाहते हैं। रात को देर से सोना, सुबह देर से जागना स्वास्थय के लिए हानिकारक है। जबकि समय से नींद लेना, शरीर को आराम देना बहुत ही आवश्यक है। आज के युवाओं को रात समय से सोना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ये उनकी कुछ बुरी आदतों के कारण भी होता है। बुरी आदत चाहे गैजेट्स की हो या फिर रात में घूमने फिरने की हो। गैजेट्स ने युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इसकी आदत से कई युवा अनिद्रा जैसी बीमारी के भी शिकार हो रहे हैं।

नींद के पूरा न होने से हो सकती है बीमारियां- स्पष्ट है कि नींद हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना की भोजन। माना जाता है कि पूरी नींद लेना पूरा आहार लेने के बराबर है। क्योंकि जिस प्रकार हमें खाने से उर्जा प्राप्त होती है। उसी प्रकार नींद से भी उर्जा मिलती है। सुबह जम हम सो कर उठते हैं तो उस समय शरीर सबसे ज्यादा उर्जावान होता है। और दिन भर के कार्यों को करने की क्षमता रखता है। अगर नींद पूरा न हो तो शरीर में पाचन से संबंधित बीमारी से लेकर त्वचा संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।

शारीरिक नुकसान- नींद पूरा न हो तो कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे शरीर में कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। जैसे आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ना, भूख कम लगना और पाचन शक्ति कमजोर होना। इन सभी समस्याओं से अगर आप बचना चाहते हैं तो नींद पूरी लें।

अगर आप ऐसी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो पूरी नींद लें। वैसे तो डॉक्टर समान्य रूप से किसी भी व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

  • नवजात शिश- 15 से 17 घंटे की नींद नवजात शिशु के लिए जरूरी होता है। इससे कम की नींद नवजात के सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे सुनकर जरूर हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच्चाई है इतनी नींद नवजात के लिए बहुत जरूरी है।

  • 3 से 5 साल के बच्चे- इस उम्र के बच्चों के 10 से 14 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इतनी नींद न हो तो उनके शारीरिक विकास पर असर पड़ता है।
  • 6 से 13 साल के बच्चे- इस उम्र के बच्चों के लिए पर्याप्त नींद का समय 9 से 11 घंटा है। यह बच्चों की बढ़ती उम्र का वक्त होता है इनके लिए इतना नींद बहुत जरूरी है।
  • किशोरावस्था- यह बच्चों के उम्र का ऐसा पड़ाव है जहां वो कुछ भी समय से और सही तरीके से करना पसंद नहीं करते । इस उम्र के बच्चों के लिए 9 घंटे की नींद जरूरी होती है। इस पड़ाव में बच्चों की उम्र 14 से 17 साल तक होती है।

  • 18 वर्ष से अधिक- इस उम्र में औसतन 7 से 8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है।

Back to top button